फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhujpur ki gutti is getting entangled for the BJP

भाजपा के लिए उलझती जा रही है फूलपुर की गुत्थी 

Fri, 05 Apr 2019 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhujpur ki gutti is getting entangled for the BJP
केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
गोरखपुर की गुत्थी सुलझाने के बाद भाजपा के लिए अब फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी का चयन चुनौती बन गया है। इलाहाबाद संसदीय सीट से दस दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट देने के बाद पार्टी अब तक तय नहीं कर सकी है कि फूलपुर लोकसभा से किसे उम्मीदवार बनाया जाए। यूं तो इस सीट से पार्टी के तमाम नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है लेकिन भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस सीट के जातीय समीकरण के साथ ही सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार घोषित किए जाने का भी इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से तब कई नाम आए थे। तब कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और डिप्टी सीएम केशव मौर्य में मुकाबला था। अंत में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पैरवी पर सिद्धार्थनाथ की जगह केशव प्रसाद मौर्य को टिकट मिला। केशव चुनाव जीते भी।  इसके बाद पिछले वर्ष हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा से यह सीट सपा  ने छीन ली। इस बार भी वर्ष 2014 वाली ही स्थिति फूलपुर में बनी हुई है। टिकट के लिए यहां से काफी नेताओें के नाम सामने आए हैं। पार्टी के भीतर खाने में चर्चा इस बात की है कि केंद्रीय नेतृत्व ने तीन नाम चयन कर लिए हैं। इसमें एक अगड़ी जाति और दो नाम पिछड़ी जाति के हैं। पार्टी पशोपेश में है किसे टिकट दिया जाए।
विज्ञापन


पार्टी सपा प्रत्याशी का भी इंतजार कर रही है। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी दिल्ली में ही डेरा जमा लिया है। दरअसल सिद्धार्थ के समर्थक उन्हें इस बार भी उन्हें उम्मीदवार बता रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद को भाजपा ज्वाइन कराने में सिद्धार्थ नाथ की भी भूमिका रही है। हालांकि फूलपुर सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उनके पुत्र  योगेश मौर्य, पूर्व  जिला  पंचायत  अध्यक्ष केशरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण पटेल और उनकी पत्नी गोल्डी पटेल, विक्रम सिंह पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव आदि के नाम भी उनके समर्थकों द्वारा पेश किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed