{"_id":"6678d0ba8a50eea9f5af47eff819e31c","slug":"bhs-external-youth-violence-with-staff-moving-rod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचएस में बाहरी युवकों का उत्पात, लाठी-डंडा लेकर घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचएस में बाहरी युवकों का उत्पात, लाठी-डंडा लेकर घुसे
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचएस में शुक्रवार दोपहर बाहरी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडा लेकर आधा दर्जन की संख्या में युवक स्कूल में घुस गए और दो छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए छात्र क्लास रूम में घुस गए तो बाहर से आए युवक वहां भी पहुंच गए। स्कूल में गुंडई की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही मारपीट करने वाले युवक गार्डों की आंख में धूल फेंककर भाग निकले। मारपीट की वजह बाइक का टकराना बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक जागृति अस्पताल के समीप दोपहर 12 बजे के आसपास बीएचएस के चार छात्र दो बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रहे युवकों से बाइक में टक्कर लग गई। युवक तीन बाइक से थे। गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी तो दो छात्र बाइक छोड़कर स्कूल की ओर भागे। युवक भी लाठी डंडा लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। छात्रों के पीछे-पीछे युवक स्कूल के भीतर घुस गए। बाहर तैनात गार्ड भी उनको रोक नहीं पाए। गुंडई का आलम यह रहा कि बेखौफ होकर युवक दो छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे लेकिन किसी की हिम्मत उनको रोकने की नहीं हुई। उत्पात की खबर कंट्रोल रूम को फोन के जरिए दी गई तो थार्नहिल रोड चौकी प्रभारी राकेश कुमार राय चीता बाइक के सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उस वक्त दो युवक स्कूल में ही मौजूद थे। वह गार्ड की आंख में धूल फेंककर अपनी बाइक से लोक सेवा आयोग की ओर भाग गए। पुलिस और छात्रों ने पीछा भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं। इस घटना के बाद स्कूल के छात्रों ने जमकर हंगामा भी किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्रों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। कुछ दिन पूर्व बिशप जानसन स्कूल के छात्रों से बीएचएस के छात्रों की पीडी टंडन रोड पर मारपीट हुई थी। झगड़े को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।