फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bhakiyu Tikait will take out a tractor tricolor rally for 50 kilometers in Pratappur

Prayagraj News: प्रतापपुर में 50 किलोमीटर तक ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकालेगी भाकियू टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait will take out a tractor tricolor rally for 50 kilometers in Pratappur
फूलपुर। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता की जरूरतों पर खरा नहीं उतरने और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से 13 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस दौरान 50 किमी लंबी रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मियांकापूरा स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को जिला अध्यक्ष रमीज नकवी की अध्यक्षता में यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें ट्रैक्टर तिरंगा रैली से संबंधित तमाम पहलुओं पर रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कार्यालय से प्रारंभ होकर सराय ममरेज, वारी, जंघई होते हुए प्रतापपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेगी। इस तिरंगा रैली में कुल 100 ट्रैक्टर शामिल होंगे। जो 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पुनः कैंप कार्यालय पहुंचेंगे। इस अवसर पर एसडीएम हंडिया को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में लाल चंद्र यादव, फूलचंद्र उपाध्याय, शिव प्रसाद तिवारी, कमलेश यादव, मौजीलाल भारतीय, देवेंद्र खन्ना, भोलानाथ प्रजापति, यदुनाथ यादव, शिव कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed