{"_id":"5e0360248ebc3e87f54a34df","slug":"bhadohi-s-girl-threatened-on-love-marriage-five-including-father-and-father-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह पर भदोही की युवती को धमकी, प्रयागराज में पिता समेत पांच को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह पर भदोही की युवती को धमकी, प्रयागराज में पिता समेत पांच को किया नामजद
Wed, 25 Dec 2019 06:42 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
प्रेम विवाह करने पर धमकी मिलने के मामले में कोतवाली निवासी प्रिया तिवारी ने अपने पिता समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि धमकाने के साथ ही उस पर पति को छोड़कर वापस आने का दबाव बनाया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
भुक्तभोगी प्रिया मूल रूप से भदोही के गोपीगंज स्थित मूलापुर की रहने वाली है। कोतवाली मेें तहरीर देकर बताया है कि उसने कोतवाली क्षेत्र के चक जीरो रोड मोहल्ले में रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक शशांक बाजपेयी से अपने परिवारवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की है। गुहार लगाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उसे पुलिस सुरक्षा भी मिली है। आरोप है कि पिता व अन्य रिश्तेदार कई दिनों से उसे व उसके पति को फोन कर धमकाने के साथ ही गालीगलौज कर रहे हैं। बुधवार को चचेरे भाई ने उसके साथ ही उसके पति के नंबर पर फोन कर वापस आने का दबाव बनाया।
साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ कुछ भी गलत होने पर उसके जिम्मेदार पिता व अन्य रिश्तेदार होंगे। कोतवाल बच्चेलाल ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर पिता संजय कुमार तिवारी उर्फ पप्पू, चाचा अजय कुमार तिवारी, चचेरे भाई धनंजय, फूफा राजेश शुक्ला व विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ धमकाने व गालीगलौच के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।