{"_id":"5738d34e4f1c1b6c17ac7678","slug":"between-nine-points-hanging-top-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अंकों के बीच टंगे टॉप 35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अंकों के बीच टंगे टॉप 35
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
up board result
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में इस बार एक-एक अंक को लेकर जमकर मारामारी हुई। बीते वर्ष की अपेक्षा इलाहाबाद जिले का परीक्षाफल अबकी अच्छा रहा। टॉप टेन में शामिल मेधावियों के बीच एक-एक अंक के लिए प्रतिस्पर्द्घा दिखी। नौ अंकों के अंतर पर टॉप 35 रहे हैं। जिले की बारहवीं की टॉप टेन सूची में कुलदीप मिश्र, स्वाति सिंह, नेहा यादव, अमन कुमार द्विवेदी, सर्वेश कुमार गुप्ता, प्रज्ज्वल सक्सेना, शिल्पा सिंह, अश्वनी सिंह, अंकिता तिवारी, मीनाक्षी जायसवाल, रूपम सिंह,सुधांश तिवारी, आशुतोष सिंह पाल, बुशरा नाज अंसारी, पंकज कुमार विश्वकर्मा, अखिलेंद्र कुमार पांडेय, दीक्षा पांडेय, वर्षा कनौजिया, अभिनव कृष्णा, इशिका सिंह, श्रद्घा ओझा, अमय मिश्रा, राखी सिंह, शुचि सिंह, पूर्णिमा पाल, प्रिंस कुमार यादव, सौम्या तिवारी, हिमांशु सिंह, अनामिका शुक्ला, प्रिया केसरवानी, प्रिया मिश्रा, संध्या द्विवेदी, कविता सिंह, अभिनव सिंह, उमा पाल शामिल हैं। इनके अंकों का तुलनात्मक अध्ययन करने पर पता चलता है कि नौ अंकों के अंतर पर टॉप 35 संघर्ष करते रहे।
10 वीं में 18 वें और 12 वीं में 29 वें स्थान पर इलाहाबाद
इलाहाबाद। इलाहाबाद जिले का परीक्षा परिणाम 2015 की अपेक्षा अबकी बेहतर रहा। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में गतवर्ष की अपेक्षा दो स्थान की गिरावट के साथ इलाहाबाद 91.68 फीसदी रिजल्ट के साथ 18 वें स्थान पर पहुंच गया जबकि इंटरमीडिएट केपरिणाम में इस बार इलाहाबाद 87.72 प्रतिशत के साथ 29 वें स्थान से कम होकर 51 वें स्थान पर आ गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 के परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, वाराणसी, इलाहाबाद 16, 17 एवं 18 मई को बंद रहेंगे। यह जानकारी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन शिवलाल ने दी।
विज्ञापन
तीन वर्षों से लगातार अच्छे परिणाम के बाद 2016 का परिणाम निराशाजनक रहा। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। अच्छे अंक के साथ परीक्षा पास करने वाले जहां खुश हैं तो यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक पाने से पीछे रह गए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश केवरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ.कमलेश तिवारी कहते हैं, परीक्षा पास करना ही एक विद्यार्थी का लक्ष्य नहीं होता है,अच्छे नागरिक बनने के लिए जीवन में अच्छे मूल्यों को उतारना आवश्यक है। परीक्षार्थी अच्छे अंक पाने के बाद इस गुमान में न रहें कि हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा का अच्छा अंक उन्हें हर मुश्किल से आगे ले जाएगा। वहीं कम अंक पाने वाले निराश हुए बिना आगे की तैयारी में जुट जाएं।