फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   "Best abandon religion taught lessons

‘उत्तम त्याग’ धर्म का पढ़ाया पाठ

Wed, 14 Sep 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दशलक्षण महापर्व के आठवें सोपान उत्तम त्याग धर्म की पूजा अर्चना मंगलवार को शहर के जैन मंदिरों में हुई। मानव कल्याण के लिए श्रीजिन अभिषेक, शांतिधारा, आरती हुई। सांस्कृतिक संध्या में विविध कार्यक्रमों के आयोजन भी हुए। 
विज्ञापन

 श्रीदिगंबर जैन पंचायती सभा की ओर से जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य कपिल ने उत्तम त्याग के बारे में विस्तार से बताया। कहा, त्याग संसार के प्रति जो विरक्ति का भाव रखता है वही त्याग धर्म को आत्मसात करता है। 
विज्ञापन

जैन महिला मंडल की मंत्री बाला जैन ने कहा त्याग का अर्थ राग का विसर्जन है। जैन धर्म त्याग का मार्ग प्रशस्त करता है। त्याग धर्म बाह्य वस्तुओं के बजाए अंत:करण की बात कहता है। इस दौरान विश्व शांति की कामना से भक्तामर स्त्रोत का पाठ किया गया। सुबह पंडित सुनील कुमार जैन के निर्देशन में अभिषेक एवं विश्व कल्याण के निमित्त शांतिधारा शेखर चंद्र जैन द्वारा किया गया। सांस्कृतिक संध्या में विविधतापूर्ण प्रस्तुतियां हुईं। धर्म पर आधारित प्रश्न मंच, शास्त्र प्रवचन  प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पन्नालाल जैन, राहुल जैन, राजेश कुमार जैन आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में कर्नलगंज स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, जानकी प्रसाद दिगंबर जैन मंदिर, मुकुंदी लाल जैन मंदिर, बेनीगंज जैन मंदिर, ऋषभ देव तपस्थली अंदावा आदि में विविध अनुष्ठान पूजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed