फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BEO exam centers made in corona affected districts

कोरोना संक्रमित जिलों में भी परीक्षा केंद्र

Mon, 16 Mar 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
BEO exam centers made in corona affected districts
BEO exam centers made in corona affected districts
बीईओ परीक्षा स्थगित करने के लिए सीएम से गुहार
विज्ञापन

यूपीपीएससी अध्यक्ष को फिर भेजे गए सैकड़ों ईमेल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 22 मार्च को प्रस्तावित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेश के जिन 18 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं, उनमें से कुछ जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। परीक्षा के आयोजन को महज एक सप्ताह शेष रह गया है और आयोग ने इस मुद्दे पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री और आयोग अध्यक्ष को ईमेल एवं ट्वीट के माध्यम से परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार को लिखे पत्र में प्रतियोगी छात्रों ने कहा है कि अधिकांश प्रतियोगी छात्र दिल्ली के मुखर्जी नगर और प्रयागराज में रहकर तैयारी, कोचिंग आदि करते हैं। छात्रों को उनके स्थायी पते के आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। ऐसे में ज्यादातर छात्रों को ट्रेनों, बसों में यात्रा करके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना होगा। आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मथुरा आदि जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो संक्रमण के लिए संवेदनशील हैं।
विज्ञापन

इनमें से कुछ जिलों में कोराना वायरस से संक्रमिक मरीज भी मिल हैं। बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए पांच लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं। कई वर्षों बाद इस पद के लिए भर्ती हो रही है। ऐसे में कोई भी छात्र परीक्षा नहीं छोड़ना चाहता है। छात्रों को इस जानलेवा संक्रमण से बचाया जा सके, इसके लिए जरूरी है कि 22 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। छात्रों ने सीएम और आयोग अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि इस मसले पर तत्काल कोई निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed