फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Benefits of Nakshatra Vatika found in Chandrasekhar Azad Park

चंद्रशेखर आजाद पार्क में मिलेगा नक्षत्र वाटिका का लाभ

Sun, 18 Nov 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sun, 18 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Benefits of Nakshatra Vatika found in Chandrasekhar Azad Park
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क में जाने वालों को अब नक्षत्र वाटिका का भी लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को पौधरोपण कर इसका लोकार्पण किया। गोल आकार में सभी 27 नक्षत्रों से संबंधित पौधे लगाए गए जाएंगे।
विज्ञापन

आजाद पार्क में साउंड सिस्टम, तालाब कई अन्य आकर्षण होंगे। वहां बने ताल को और खुबसूरत बनाया जा रहा है। जॉगिंग ट्रैक के मरम्मत आदि काम भी होंगे। इसी क्रम में नक्षत्र वाटिका बनाई गई है। ज्योतिष के अनुसार हर नक्षत्र का एक पौधा होता है। इनके लगाने तथा देखभाल से नक्षत्रों का दोष दूर हो जाता है। इस लिहाज से पार्क में नक्षत्र वाटिका की लंबे समय से मांग की जा रही थी जो शनिवार को पूरी हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्षत्र वाटिका बन जाने से पार्क का आकर्षण और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कुंभ में लाखों विदेशी मेहमान आएंगे। इनमें कई देश के राजदूत तथा अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। लौटने के बाद ये लोग प्रयागराज का बखान करें इसके लिए पूरे शहर को सजाया जा रहा है। इसमें आजाद पार्क भी शामिल है। उन्होंने अन्य योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने शहर में होंगे। वह कुंभ के मद्देनजर हो रहे निर्माण कार्यों का उद्घाटन तथा नई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी देने के साथ दावा किया कि प्रधानमंत्री के आने से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ के कार्यों का निरीक्षण तथा समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के इसी महीने में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वाराणसी में अप्रवासी सम्मेलन हो रहा है। विदेशी मेहमान यहां भी आएंगे और कुंभ भ्रमण करेंगे। इनके अलावा भी लाखों की संख्या में विदेशी मेहमान आएंगे। उनके स्वागत के लिए शहर तैयार है। उन्हाेंने बताया कि हवाई अड्डे को विकसित कर कई बड़े शहरों की सीधी उड़ान से जोड़ दिया गया है। जलमार्ग से परिवहन जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शहर में कई पुल बन चुके हैं। शहर के चारों तरफ रिंग रोड भी बनेगा। रिंग रोड का काम भी जल्द पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर में फ्लाईओवर, सड़कों का चौड़ीकरण समेत कई काम इसी महीने में पूरे हो जाएंगे। इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed