{"_id":"634d04240462e23960339cfe","slug":"beheaded-body-of-youth-found-in-karchana-platform-ticket-of-buxar-found-from-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : करछना में युवक की सिर कटी लाश मिली, जेब से मिला बक्सर का प्लेटफार्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : करछना में युवक की सिर कटी लाश मिली, जेब से मिला बक्सर का प्लेटफार्म टिकट
Mon, 17 Oct 2022 12:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:58 PM IST
सार
घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और सीओ करछना अजीत सिंह चौहान के साथ करछना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई बिंदुओं पर घटना की पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
करछना में हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करछना में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बिहार के बक्सर निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है। परिवार वालों को बुलाया गया है, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक के कपड़ों से प्लेटफॉर्म टिकट मिला है जो बक्सर रेलवे स्टेशन से खरीदा गया है। डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। स्निफर डॉग घटना स्थल के आसपास की घूमता रहा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और सीओ करछना अजीत सिंह चौहान के साथ करछना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई बिंदुओं पर घटना की पड़ताल की गई है। युवक के परिजनों को बक्सर से बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह यहां कैसे पहुंचा और क्या करता था। घटना के पीछे किसका हाथ हो सकता है इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि रिपोर्ट के आधार पर घटना के संबंध में और कुछ जानकारी मिल सके।
विज्ञापन