फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before the 1003 elections, students received laptops

चुनाव से पहले 1003 विद्यार्थियों को मिला लैपटॉप

Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Before the 1003 elections, students received laptops
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की 2015 और 2016 की परीक्षा में बेहतर करने वाले जिले के 1003 मेधावियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियाें और उम्मीदों से भरा रहा। प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत उन्हेें लैपटॉप मिला, जिसकी मदद से वे अपने सपनों को मनचाही ऊंचाई दे सकने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


जल्द ही विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होनी है। ऐसे में लैपटॉप वितरण समारोह के आयोजन को लेकर अटकलों का भी बाजार भी गर्म रहा। हालांकि, शुक्रवार को मेधावियों को लैपटॉप मिल गया। सिविल लाइंस स्थिति प्रयाग संगीत समिति में आयोजित समारोह में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप पाने वालों में वर्ष 2015 के 502 और 2016 के 501 विद्यार्थी शामिल रहे। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नई तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी और नए हौसले के साथ अध्ययन करने में मदद मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि लैपटॉप का उपयोग उद्देश्यों को पूरा करने और भविष्य को बेहतर बनाने में करें। जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आज बाजार इलेक्ट्रानिक वस्तुओं से पटा है। तकनीकी के सकारात्मक और नकारात्मक दो पहलु होते हैं। निर्णय विद्यार्थियों को लेना होगा कि वे लैपटॉप का उपयोग कैसे करते हैं। समारोह में एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला, संयुक्त शिक्षा निदेशक महेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, तथा कई अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज के सत्र 2015 के 10 और 2016 के 25 छात्रों को लैपटॉप योजना का लाभ मिला। लैपटॉप पाने वाले विद्यार्थी शुभम, विकास, हर्ष, कार्तिकेय, अभिषेक, प्रिंस, पुनीत, शंकर प्रताप, कालिका प्रसाद, नितिन राव, विशाल, प्रशांत, शिवम, शिव कार्तिक, हिमांशु, रोहित, सौरभ, सिद्धार्थ, पंकज, प्रियांशु, अखंड, अमित, नीरज, अभिषेक और मयंकराज हैं। प्रधानाचार्य आत्मानंद सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


जवाहर लाल इंटरमीडिएट कालेज के बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ समारोह में शामिल विद्यार्थियों वंदना सिंह, आदित्य कुमार, अनुपमा सिंह, दीक्षा, सुप्रिया द्विवेदी, जहॉन आरा ने लैपटॉप प्राप्त किया। बाल विकास इंटरमीडिएट के विमल किशोर, उमाकांत, शुभम यादव, सुजीत कुमार, कोमल शर्मा, किरन यादव, ममता पटेल, शुभम यादव, मनीषा, निशा सिंह, अनुपमा पाल, खुशबू यादव, सुषमा कुशवाहा, शिवानी केशरवानी और अन्नू वर्मा को लैपटॉप मिला। समारोह में प्रधानाचार्य विकास तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed