फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before gathering of AU student leader, storm

छात्रनेता की सभा से पहले बवाल

Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Before gathering of AU student leader, storm
इविवि प्रवेश परीक्षा में धांधली के मामले में सलोरी इलाके में सभा करती इविवि की छात्रनेता ऋचा सिंह। इस दौरान सभा स्थल पर हुई बमबाजी के कारण अफरातफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रनेता की सभा रविवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने थी। लेकिन इससे पहले ही जमकर हंगामा हुआ। आरोपी विरोधी गुट के लोगों ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले उपद्रव कर दिया। बमबाजी और पथराव किया गया। जिसमें एक समर्थक को छर्रा लगा है। छात्रनेता की गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद अध्यक्ष ने सभा की।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्रनेता ऋचा सिंह विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर वह छात्रों से समर्थन की मांग को लेकर रविवार शाम को ईश्वर डिग्री कॉलेज के पास सभा करने वाली थी। आरोप है कि छात्रनेता की सभा शुरू होने के  पहले विरोधी गुट के दर्जन भर लोग आ गए। सभास्थल पर बवाल करने लगे। मंच तोड़ दिया। छात्रनेता की गाड़ी पर पथराव किया गया। मौके पर बमबाजी का भी आरोप है। छात्रनेता के मुताबिक दो समर्थक छर्रा लगने से घायल हैं। बवाल की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। तब सभा हुई। सभा के बाद छात्रनेता मामले की तहरीर लेकर कर्नलगंज थाने पहुंची। उनका कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखेगी वह थाने से नहीं हटेंगी। चौकी प्रभारी गणेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के सभा हो रही थी। बमबाजी और पथराव की बात गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed