{"_id":"66130704e8cf5ed70f0128f4","slug":"bedsheet-stolen-from-ac-first-coach-of-prayagraj-express-passenger-caught-allahabad-news-c-3-1-ald1024-352154-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से चादर चोरी, पकड़ा गया यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से चादर चोरी, पकड़ा गया यात्री
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में चादर चोरी होने का मामला सोमवार को सुर्खियों में रहा। बताया जा रहा है कि इसमें सफर कर रहे हाईप्रोफाइल यात्री ने रेलवे की दो चादर अपने बैग में छिपा ली। तब तक ट्रेन नई दिल्ली नहीं पहुंची थी। कोच सहायक ने चादर गायब होने की सूचना अपने इंचार्ज को दी तो मौके पर टीटीई भी आ गए। इस दौरान यात्री का बैग खुलवाया गया तो दोनों चादर उसमें मिलीं। घटना के बाद शर्मसार यात्री ने माफी मांगते हुए चादरें वापस कीं।
प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार की सुबह नई दिल्ली पहुंचने वाली थी। इस दौरान एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने ट्रेन से उतरने से पहले दो चादरें अपने बैग में रख लीं। कोच सहायक इस दौरान हर केबिन में चादर, तकिये, तौलिया चेक कर रहे थे। एक केबिन में कोच सहायक को दो चादरें नहीं मिलीं। ट्रेन चल रही थी। उसने यह बात अपने इंचार्ज को बताई। मौके पर टीटीई भी पहुंचे। बैग चेक करने के बाद हाईप्रोफाइल यात्री से चादरें वापस ली गईं। डीआरएम हिमांशु बडोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है। संबंधित यात्री को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने में हमारी मदद करें। ट्रेन में मिलने वाला चादर, तकिया, तौलिया आदि यात्रा के बाद सीट पर ही छोड़ दें। बता दें प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए एसी फर्स्ट का किराया प्रयागराज एक्सप्रेस में 2390 रुपये है। हालांकि, एसी फर्स्ट में चादर आदि चोरी होने के मामले कम ही आते हैं। जबकि, थर्ड एसी, एसी टू में हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में चादर, तौलिया आदि चोरी हो जाता है।