फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bed entrance exam 2020: 84% candidates present

बीएड प्रवेश परीक्षा : कॅरियर और कोरोना की लड़ाई के बीच 84 फीसदी ने की भागीदारी

Sun, 09 Aug 2020 09:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Bed entrance exam 2020: 84% candidates present
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक तरफ कॅरियर और दूसरी ओर तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इनमें से कॅरियर को चुना। रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। हालांकि ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्था के कारण परीक्षार्थी संक्रमण के डर से सहमे रहे। तमाम परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होती रही। दो केंद्रों में तीन बुखार पीड़ित अभ्यर्थी भी मिले, जिन्हें अलग से बैठाकर परीक्षा दिलाई गई।

विज्ञापन

Bed entrance exam 2020: 84% candidates present
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रयागराज में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 74 केंद्र बनाए गए थे और इन केंद्रों में परीक्षा देने के लिए 25366 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे की पाली में 21391 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3975 अभ्यर्थी अनुपस्थित और दोपहर दो से शाम पांच बजे की पाली में 21396 अभ्यर्थी उपस्थिति एवं 3970 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

यानी पहले पाली में 84 फीसदी और दूसरी पाली में 84.3 फीसदी उपस्थिति रही। दूसरी पाली में पांच अतिरिक्त अभ्यर्थी शामिल हुए, लेकिन पहली पाली में इन अभ्यर्थियों के उपस्थित न होने के कारण इन्हें परीक्षा में सफलता नहीं मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bed entrance exam 2020: 84% candidates present
prayagraj news - फोटो : prayagraj

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। इस दौरान हमीदिया इंटर कॉलेज में दो और आर्य कन्या डिग्री कॉलेज बी ब्लॉक में एक अभ्यर्थी बुखार पीड़ित मिला। तीनों को काफी तेज बुखार था, सो तीनों के लिए परीक्षा केंद्रों में ही अलग से बैठने की व्यवस्था की गई और वे परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि इस दौरान अन्य अभ्यर्थी कोरोना संक्रमण के डर से सहमे नजर आए। परीक्षा के दौरान केंद्रों में अव्यवस्था हावी रही।

विज्ञापन

Bed entrance exam 2020: 84% candidates present
prayagraj news - फोटो : prayagraj

ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में नहीं मिला सैनिटाइजर

दावे किए गए थे कि परीक्षा केंद्रों में सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी लेकिन, ज्यादातर अभ्यर्थी अपना सैनिटाइजर लेकर पहुंचे। केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों से कहा गया कि अपने साथ सैनिटाइजर न ले जाएं, क्योंकि अंदर सैनिटाइजर दिया जाएगा। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थी नहीं माने और सैनिटाइजर साथ ले गए। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी अभ्यर्थी को सैनिटाइजर नहीं मिला।

Bed entrance exam 2020: 84% candidates present
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक ही डिब्बी से ली गई अंगुली की छाप

परीक्षा से पहले यह दावा किया गया था कि उपस्थिति पंजिका पर अभ्यर्थियों की अंगुली की छाप लेने के लिए अलग-अलग छोटी डिब्बियों की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। एक ही डिब्बी से सभी अभ्यर्थियों की अंगुली की छाप ली गई।

परीक्षा केंद्र के भीतर भूखे-प्यासे पड़े रहे अभ्यर्थी

मेजर रणनीति सिंह इंटर कॉलेज, नैनी में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे की पाली की परीक्षा होने के बाद अभ्यर्थियों को सेंटर से बाहर नहीं जाने दिया गया। दो घंटे तक अभ्यर्थी केंद्र के भीतर ही रहे और इसके बाद दोपहर दो से शाम पांच बजे की दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई। अभ्यर्थियों को भूखे-प्यासे रहकर ही परीक्षा देनी पड़ी। इस दौरान सेंटर में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ।

साइबर कैफे पर भी लगी रही भीड़

फायर ब्रिगेड चौराहे के निकट स्थित साइबर कैफे में रविवार सुबह अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। न मास्क और न ही किसी तरह की सोशल डिस्टेसिंग। अभ्यर्थी की भीड़ प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए लगी थी। एक कमरे के साइबर कैफे में प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के लिए 50 से अधिक अभ्यर्थी एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढने की कोशिश में लगे हुए थे। सामने चाय की दुकान पर कुछ पुलिस कर्मी मौजूद थे, जिनकी वहां ड्यूटी थी, लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed