फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Beautification will not affect private land

सुंदरीकरण में प्रभावित नहीं होगी निजी जमीन

Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस के सुंदरीकरण कार्य में किसी भी व्यापारी की निजी जमीन प्रभावित नहीं होगी। पत्थर नाला भी घुमावदार न होकर सीधा बनेगा। साथ ही सिविल लाइंस में हो रहे काम से संबंधित वैकल्पिक नक्शा तैयार कराके जल्द सुभाष चौराहा के पास लगाया जाए, ताकि इसके बारे में लोगों को भी पता चल सके। शनिवार को एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय से मिलने गए सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को उन्होंने यह आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह एडीए और निगम का संयुक्त दस्ता पैलेस सिनेमा से सुभाष चौराहा के बीच सड़क किनारे निजी जमीन को खाली कराने पहुंचा था। व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। सुंदरीकरण योजना में सड़क के हिस्से में दोनों तरफ निजी जमीन पर नाला, ग्रीनरी, ओपेन एयर थियेटर आदि की तैयारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने जमीन के संबंधित कागजात भी दिखाए। इसके बाद शनिवार को उपाध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान तय हुआ कि एडीए सुंदरीकरण योजना में किसी की निजी जमीन प्रभावित नहीं करेगा और उस पर बने चबूतरे और दीवारें भी नहीं तोड़ी जाएंगी। वीसी ने बताया कि पत्थर गिरजाघर से हनुमान मंदिर चौराहा तक मुख्य सड़क चौड़ी करने के साथ सीधे में ही नाला बनेगा। नाले के ऊपर पाथ-वे बनाया जाएगा। नाले को सरदार पटेल मार्ग होकर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग तथा कूपर रोड होकर नवाब यूसुफ रोड स्थित मुख्य नाले से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ.जीएस दरबारी ने बताया कि वीसी श्री पांडेय ने निजी जमीन या सेडबैक  में जनरेटर रखने पर सहमति जताई है। साथ ही आश्वासन दिया है कि दुकानों के सामने सड़क ऊंची नहीं की जाएगी। मार्ग पर जहां जमीन खाली मिलेगी, वहीं ग्रीनरी तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, बलवीर कोहली, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह, नरेश रॉय, अनिल अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed