फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Beating his wife to death with a rod

Prayagraj News: रॉड से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Beating his wife to death with a rod
फोटो परिचय। काजल की फोटो फाइल
हंडिया कस्बा के वार्ड एक निवासी युवक ने शुक्रवार को अपनी पत्नी को रॉड से पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
विज्ञापन

आरोपी रोहित कुमार मजदूरी करता है। उतरांव थाना क्षेत्र के धंसीपुर गांव निवासी शोभनाथ की बेटी खुशबू (27) के साथ उसकी शादी लगभग आठ साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे राधिका (7), ऋषि (5) तथा रितेश (2) हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों एक दूसरे के चाल चलन पर संदेह करते थे इसलिए आए दिन उनके बीच कहासुनी होती थी। शुक्रवार को भी दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि रोहित अपनी पत्नी को घसीट कर कमरे में ले गया और बंद कर रॉड से उसकी पिटाई करने लगा।
विज्ञापन

उसने रॉड से कई वार किए। खुशबू बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था। खुशबू जमीन पर बेसुध पड़ी थी। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार सहित हंडिया कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता शोभनाथ ने तहरीर देकर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराय। कोतवाल हंडिया नीतेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलखते रहे बच्चे
रोहित और खुशबू के तीन बच्चे अभी बहुत छोटे हैं। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि क्या हुआ। अपनी मां को बेसुध देख वह बिलखते रहे। आसपास और परिवार के लोग उन्हें संभालने में जुटे रहे। मां की मौत के बाद इनका क्या होगा, लोग इसकी चर्चा करते रहे।

फोटो परिचय। काजल की फोटो फाइल

फोटो परिचय। काजल की फोटो फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed