फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bearing of 57 year old Shastri bridge slipped, people are facing traffic jam due to one way traffic.

Prayagraj : 57 साल पुराने शास्त्री पुल की बेयरिंग खिसकी, आवागमन वन वे होने से जाम में जूझ रहे लोग

Wed, 13 Mar 2024 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 01:26 PM IST
सार

शास्त्री सेतु की बेयरिंग खिसक जाने के कारण प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर आवागमन काफी कठिन हो गया। दक्षिण तरफ का लेन बंद कर देने के कारण लोग भीषण जाम में जूझ रहे हैं। महाकुंभ से पहले ही पुल में खराबी आने के कारण अधिकारी सकते में आ गए हैं। यह पुल 57 साल पुराना है। 

विज्ञापन
Bearing of 57 year old Shastri bridge slipped, people are facing traffic jam due to one way traffic.
शास्त्री सेतु प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन में मंगलवार को खराबी आ गई। पुल के 28वें नंबर के पिलर की बेयरिंग खिसक गई है, जिससे दो पायों के बीच करीब तीन इंच का गैप आ गया है। देर शाम राहगीरों की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने उस जगह को लाल झंडे से घेर दिया है। दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम खराबी दूर करेगी।

विज्ञापन


इस दौरान पुल के दक्षिणी लेन से भारी वाहनों की आवाजाही भी कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी की ओर से आने वाले लोगों को शहर पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज की बसों के अलावा बड़े वाहन सहसों से फाफामऊ होते हुए शहर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


करीब नौ माह पहले ही लाखों रुपये खर्च करके शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन की सड़क की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि, इस लेन पर वाहनों के भारी दबाव के कारण अक्सर पिलरों में समस्या आ जाती है। महाकुंभ से पहले भी ऐसी समस्याओं से पार नहीं पाया जा सका है। मंगलवार की शाम को इसकी दक्षिणी लेन के 28 वें नंबर पिलर में करीब तीन इंच का गैप देखा गया। इसकी बेयरिंग अपनी जगह से खिसक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bearing of 57 year old Shastri bridge slipped, people are facing traffic jam due to one way traffic.
शास्त्री पुल की बेयरिंग खिसकी। - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों की सूचना पर शाम छह बजे गैप वाली जगह को लाल झंडे का घेरा बनाकर बंद किया गया। हालांकि देर रात तक प्रभावित लेन में यातायात नहीं बंद किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुशवाहा ने दक्षिणी लेन के 28वें नंबर के पिलर की बेयरिंग खिसकने की पुष्टि की। बताया कि बुधवार को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। काम के समय कुछ देर के लिए दक्षिणी लेन से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। खराबी ठीक होने में तीन से चार घंटे लग सकते हैं।

Bearing of 57 year old Shastri bridge slipped, people are facing traffic jam due to one way traffic.
शास्त्री पुल पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

57 वर्ष पुराना है शास्त्री सेतु

वर्ष 1966-67 के आसपास इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग के बीच झूंसी में गंगा पर पुल की नींव रखी गई थी। इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम दिया गया है। प्रयागराज और झूंसी के बीच गंगा पर पुल के निर्माण का जिम्मा तब कोलकाता की जोशी एंड कंपनी को दिया गया था। सात साल काम करने के बाद कंपनी पुल के निर्माण को अधूरा छोड़ कर चली गई। इसके बाद ब्रिज कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने निर्माण को पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed