{"_id":"5dc1d0978ebc3e5b550c6857","slug":"bba-student-and-businessman-son-looted-gun-from-god-at-pannalal-road-near-srn-hospital-allahabad-news-ald2593899161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए के छात्र व व्यवसायी पुत्र ने लूटी थी गार्ड से बंदूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए के छात्र व व्यवसायी पुत्र ने लूटी थी गार्ड से बंदूक
विज्ञापन
BBA student and businessman son looted gun from god at Pannalal Road near SRN Hospital
- फोटो : CITY DESK
जार्जटाउन में हुई वारदात का खुलासा, तीन गिरफ्तार
खाने-पीने के खर्च के लिए की थी वारदात
प्रयागराज। जार्जटाउन के पन्नालाल रोड पर गार्ड से बंदूक लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार कर एसटीएफ ने मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि घटना बीबीए के छात्र व व्यवसायी पुत्र ने अपने एक अन्य साथी संग मिलकर अंजाम दी थी। तीनों खाने-पीने के शौकीन हैं और खर्च के लिए ही घटना की।
घटना 20 अक्तूबर को रात सवा आठ बजे के करीब हुई थी। पन्नालाल रोड पर रहने वाले डॉक्टर के गार्ड राजकिशोर पाठक(56) से बदमाश डबल बैरक बंदूक लूट ले गए थे। बदमाशों की तलाश में जार्जटाउन पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी लगी थी। लेकिन मंगलवार को मामले का खुलासा एसटीएफ ने कर दिया। अफसरों के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने मंगलवार शाम पांच बजे के करीब परेड ग्राउंड से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई बंदूक बरामद कर ली। इनमें अंकुर शर्मा पुत्र टोनी शर्मा निवासी अलोपीबाग, हिमाुशु चांदना उर्फ अन्ना व शुभम केसरवानी निवासी दारागंज शामिल हैं।
पूछताछ में अंकुर ने बताया कि तीनों दोस्त हैं और अक्सर साथ में शराब व बीयर पीते हैं। बताया कि घटना वाले दिन तीनों ने कीडगंज में शराब पी। इसके बाद मुर्गा खाने सिविल लाइंस जा रहे थे। एक्टीवा पर वह और शुभम बैठे थे जबकि हिमांशु उसकी पल्सर बाइक लेकर पन्ना लाल रोड से होकर जा रहे थे। इसी दौरान गार्ड दिखा जिससे वह बंदूक छीनकर भाग निकले। बंदूक हिमांशु ने अपने पास रख ली थी और मंगलवार को तीनों इसे बेचने के लिए ही परेड में इकट्ठे हुए थे।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान है एक आरोपी की
पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया अंकुर नैनी स्थित कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। जबकि शुभम की झूंसी में कपड़ों की दुकान है। तीसरा आरोपी हिमांशु कोठापार्चा स्थित अपने चाचा की दुकान पर बैठता है। पूछताछ में तीनों ने यह भी बताया है कि बंदूक लूटने की उनकी कोई पहले से योजना नहीं थी।
गलत साबित हुई पुलिस व क्राइम ब्रांच
एसटीएफ के खुलासे के बाद मामले की जांच में लगी क्राइम ब्रांच व जार्जटाउन पुलिस गलत भी साबित हुई। दरअसल घटना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों की ओर से भुक्तभोगी गार्ड को ही संदिग्ध बताया जाता रहा। दरअसल लूटी गई बंदूक राजकिशोर के साथी गार्ड की थी, ऐसे में क्राइम ब्रांच व जार्जटाउन थाने के पुलिसकर्मी यही कहते रहे कि उसने ही साजिशन बंदूक लुटवा दी। क्योंकि उसे चार दिन बाद ही नौकरी से निकाला जाना था।

BBA student and businessman son looted gun from god at Pannalal Road near SRN Hospital- फोटो : CITY DESK