{"_id":"5d7a5c198ebc3e0178340ee4","slug":"basic-education-minister-saw-school-tasted-mdm-allahabad-news-ald2546641107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने देखा विद्यालय, चखा एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने देखा विद्यालय, चखा एमडीएम
विज्ञापन
Basic education minister saw school, tasted MDM
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। लखनऊ से बनारस जा रहे शिक्षामंत्री ने बाईपास पर किनारे ही प्राथमिक विद्यालय देखा तो उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद भी स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने एमडीएम भी चखकर देखा और शिक्षकों के कार्य को संतोषजनक बताया।
अपने लाव लश्कर के साथ लखनऊ से बनारस जा रहे शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी ने कुंडा के बाईपास स्थित प्राथमिक विद्यालय रजनपुर को देखा तो रुक गए। उन्होंने पहुंचते ही शिक्षकों से नामांकन के बारे में पूछा इस पर शिक्षकों ने बताया कि गुरुवार को 47 नामांकित बच्चों में से 37 उपस्थित हैं। इस पर उन्होंने कम नामांकन पर सवाल उठाया तो शिक्षकों ने बताया कि बाईपास बनने के बाद से बच्चों की संख्या कम हुई है। बाईपास होने के चलते बच्चे इस विद्यालय में आने से डरते हैं। इसके अलावा विद्यालय के आसपास आबादी नहीं है।
इसके बाद उन्होंने बाउंड्री देखी और उस पर बात की तो बताया गया कि यह चंदे से बनाई गई है। इस पर उन्होंने प्रधान के बारे में पूछा। बताया गया कि यहां नगर पंचायत लगती है और नगर पंचायत में विद्यालय बाउंड्री का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद उन्होंने बच्चों से संवाद किया। ब्लैकबोर्ड पर लिखे गए सवालों के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने एमडीएम में बनी सब्जी रोटी चखकर देखी। विद्यालय के रख रखाव सहित एमडीएम से वह संतुष्ट रहे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह प्रयास करेंगे कि नगर पंचायत से भी विद्यालयों को धन आवंटित हो सके। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश यादव, सहायक अध्यापक राकेश कुमार सरोज, शिक्षामित्र मीना देवी, वीरेंद्र कुमार और रसोइया रेखा, संगीता मौजूद रहीं। इस विद्यालय के बाईपास हाइवे पर होने के कारण इसमें एडी बेसिक सहित कई अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं।

Basic education minister saw school, tasted MDM- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन