फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Basic Education Department will train teachers to be digital

पहल : शिक्षकों को डिजिटल होने का प्रशिक्षण देगा बेसिक शिक्षा विभाग

Mon, 20 Nov 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टॉक पंजिका, आय-व्यय और चेक इशू पंजिका, बैठक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय और खेलकूद पंजिका को डिजिटलाइज्ड किया जाना है।

विज्ञापन
Basic Education Department will train teachers to be digital
शिक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग अपने स्कूलों और शिक्षकों को डिजिटल करने की तैयारी में तेजी से जुटा हुआ है। विभाग की तरफ से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सात जिलों में इसकी शुरुआत 20 नवंबर से होनी है। ऐसे में विभाग रिकॉर्डों को डिजिटल करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टॉक पंजिका, आय-व्यय और चेक इशू पंजिका, बैठक पंजिका, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय और खेलकूद पंजिका को डिजिटलाइज्ड किया जाना है। इससे रीयल टाइम में इसका कभी भी निरीक्षण किया जा सकेगा।
विज्ञापन


शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन होगा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर अन्य सभी कार्य ऑनलाइन ही कराएं जाएंगे। हालांकि इसको लेकर शिक्षकों की तरफ से विरोध भी शुरू हो गया है। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सबसे अधिक विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed