खेल रहीं बच्चियों के ऊपर गिरा बारजा, एक की मौत, तीन गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरौना गांव निवासी हरिश्चंद्र चौधरी के घर के बाहर सोमवार दोपहर गांव की गुड़िया (11) पुत्री गुडडू सरोज, सोनिया (12) पुत्री राजू, कुसमा (6) पुत्री शिवलोचन व रेशमा (11) पुत्री टिर्रा खेल रहीं थी। इस दौरान हरिश्चंद्र चौधरी का बारजा अचानक भरभराकर गिर गया। बारजा के मलबे में चारों बच्चियां दब गई। घटना देख स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।
हादसे में गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य तीन बच्चियों की हालत नाजुक थी। आननफानन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर पश्चिमशरीरा सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।