फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bar distributed help to the families of deceased advocates

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को बार ने बांटी मदद

Wed, 19 May 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 May 2021 10:24 PM IST
सार

  • कोरोना से मरने वालों के परिवारों को मिले पांच-पांच लाख रुपये
  • संक्रमित वकीलों को भी दी जा रही आर्थिक सहायता

विज्ञापन
Bar distributed help to the families of deceased advocates
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इसके अलावा अन्य हादसों में जिनमें वकीलों का निधन हुआ था, उनके परिजनों को भी दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह और महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने मृतक आश्रितों को चेक वितरित किए। कुल 17 परिवारों को पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कोरोना संक्रमित अधिवक्ताओं के बैंक खाते में बार एसोसिएशन अब तक दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेज चुका है। अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव के निर्देश पर हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए अलग टीकाकरण केंद्र खोला गया है। अधिवक्ता यहां पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकते हैं। अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित अधिवक्ताओं की सहायता के लिए कार्यकारिणी सदैव तत्पर है। इसके लिए आपदा योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत ही दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन


बार के महासचिव प्रभाशंकर मिश्र का कहना है कि योजना सौ रुपये के कूपन से एकत्र धनराशि से संचालित की जा रही है। भविष्य में भी जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा जैसी कल्याण योजनाएं लाई जाएंगी। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव प्रेस राजेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद, उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, अनिल पाठक, रजनीकांत राय, कृष्णकांत मिश्र, अंजू श्रीवास्तव व अन्य सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed