फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bar Council of Uttar Pradesh has written a letter to the Chief Minister seeking help of Rs 20 thousand to the lawyers during the Corona period prayagraj corona news

Prayagraj Corona News: वकीलों को 20 हजार रुपये की मदद देने की मांग, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sat, 29 Aug 2020 10:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Aug 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Bar Council of Uttar Pradesh has written a letter to the Chief Minister seeking help of Rs 20 thousand to the lawyers during the Corona period prayagraj corona news
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने कोरोना काल में अदालतें बंद होने से वकीलों को हो रही आर्थिक कठिनाई से उबारने के लिए हर अधिवक्ता को 20-20 हजार रुपये मासिक की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इसे लेकर कौंसिल के अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय विधि मंत्री, विधि मंत्री उत्तर प्रदेश, महाधिवक्ता और नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखा है। कौंसिल ने यह भी मांग की है कि कोरोना से पीड़ित अधिवक्ताओं का सरकार निशुल्क इलाज कराए। 
विज्ञापन


अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय ने बताया कि बार कौंसिल से अपने संसाधनों से प्रत्येक बार एसोसिएशन के सीओपी नंबर धारक अधिवक्ताओं के लिए मदद भेजी है। इससे संबंधित चेक अधिकांश अधिवक्ता संघों को मिल गए हैं या फिर जल्दी ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद वकीलों की अधिक संख्या को देखते हुए बार कौंसिल के लिए हर एक अधिवक्ता को मदद दे पाना संभव नहीं है। इसलिए सरकार से मांग की गई है कि महामारी के समाप्त होने तक और स्थिति सामान्य होने तक हर अधिवक्ता को 20-20 हजार रुपये मासिक की सहायता सरकार के स्तर से प्रदान की जाए।


इससे पूर्व बार कौंसिल ने कोरोना पीड़ित अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। प्रदेश सरकार और न्यासी समिति से भी रकम मांगी गई थी। मगर सरकार के स्तर से कौंसिल को अब तक कोई मदद नहीं मिल सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed