फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Banks no longer recruited , studies have

बैंक में अब सीधे भर्ती नहीं, करनी होगी पढ़ाई

Wed, 25 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का क्रम जारी है। आरबीआई समेत सरकारी और निजी बैंकों की ओर से एमबीए छात्र-छात्राओं का कैंपस सेलेक्शन पहले से होता रहा है। अब बैंकों की भर्ती में शिक्षण संस्थानों का और महत्व बढ़ने जा रहा है। कई बैंकों ने अफसरों एवं र्क्लक ग्रेड के पदों पर भर्ती से पहले अभ्यर्थियों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। तीन बैंकों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए बैंकों ने विश्वविद्यालय से संपर्क भी किया है। इसके तहत सफल अभ्यर्थियों को कोर्स पास करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इतना ही नहीं बैंकों में अब अफसरों के स्केल-टू तथा विशेषज्ञ पदों पर सीधे भर्ती शुरू हो गई है। बैंकिंग और फाइनेंस पर आधारित यह डिप्लोमा कोर्स करने के बाद अभ्यर्थी इन पदों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में अफसरों और क्लर्कियल ग्रेड में भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से परीक्षा कराई जाती है। ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार की जिम्मेदारी भी अब आईबीपीएस के पास आ गई है लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा, आंध्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों को एक साल का डिप्लोमा कोर्स करवाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए तीनों बैंकों ने सिक्किम मनिपाल यूनिवर्सिटी से समझौता किया है। नई प्रक्रिया के तहत पूर्व के तहत ही बैंक की ओर से लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन फिर साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


इसमें सफल अभ्यर्थियों को बैंकिंग एंड फाइनेंस नामक एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। फिलहाल यह कोर्स बंगलूरू में चलता है। इसकी पढ़ाई का खर्च बैंक अभ्यर्थी को शिक्षा ऋण के रूप में देंगे। साथ में बांड भरवाया जाएगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद अभ्यर्थी यदि एक निश्चित अवधि तक उसी बैंक में नौकरी करता है तो यह ऋण माफ हो जाएगा। अन्यथा, चुकता करना पड़ेगा। पॉयनियर ट्योटोरियल की पद्मा पांडेय ने बताया कई अन्य बैंकों में भी भर्ती की यही प्रक्रिया अपनाए जाने की तैयारी है। इसमें बैंक को जहां एक ट्रेंड अफसर मिल जाता है, वहीं अभ्यर्थियाें के लिए भी यह कोर्स करने के बाद बैंक में नौकरी के अलावा कई अन्य रास्ते खुल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed