{"_id":"60d625cb8ebc3e2cd204816a","slug":"bank-team-reached-kulchha-took-information-from-people-meerganj-news-bly4509804128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्छा पहुंची बैंक की टीम, लोगों से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्छा पहुंची बैंक की टीम, लोगों से ली जानकारी
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक मित्र द्वारा ग्रामीणों की रकम हड़पने का मामला
विज्ञापन
शाही। बैंक मित्र द्वारा खाता धारकों के खातों से रुपये निकालकर हड़पने के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय की टीम कुल्छा गांव पहुंची। प्रबंधक नवीन कटियार और सुपरवाइजर दीप सक्सेना ने पीड़ित लोगों से बात की। टीम आसपास के गांवों में भी जाएगी।
दोनों अधिकारियों के गांव पहुंचने की सूचना पर पीड़ित खाताधारक पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों बात करके सभी को शिकायती पत्र का प्रारूप दिया। इसमें पीड़ितों ने पूरा ब्योरा लिखा, पास बुक की फोटो स्टेट कॉपी लगाकर साइन किए। टीम करीब चार-पांच दिन तक आसपास के गांवों में भी जांच करेगी। ताकि पता चल सके कि बैंक मित्र अरविंद सिंह ने कितना गोलमाल किया है। गौरतलब है कि कुल्छा गांव में बैंक मित्र ग्रामीणों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल बंसल ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही बैंक मित्र पर कार्रवाई की जाएगी।