{"_id":"5b6f3dd04f1c1bee058b4625","slug":"bank-po-recruitment-exam-also-disturbances-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पीओ भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक पीओ भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बैंक की पीओ भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी सामने आई है। झलवा स्थित एक केंद्र पर सर्वर बीच-बीच में रुक जा रहा था तो कंप्यूटर के स्क्रीन पर पूरे प्रश्न भी नहीं आ रहे थे। इसकी वजह से अभ्यर्थी ज्यादातर सवाल हल नहीं कर पाए। खास यह कि केंद्र की ओर से गड़बड़ी छिपाने की कोशिश की गई। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद अफसरों ने उनकी शिकायत ली लेकिन, उस पर मुहर किसी दूसरी संस्था की लगी थी। हालांकि, बैंक तथा इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की संयुक्त रिपोर्ट में पॉवर बैकअप नहीं होने की वजह से परीक्षा में बाधा की रिपोर्ट भेजी गई है।
आईबीपीएस की ओर से देश के सभी ग्रामीण बैंकों में पीओ पद पर भर्ती के लिए शनिवार से ऑनलाइन परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा हर शनिवार और रविवार को पांच दिनों तक चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन यहां सात केंद्र पर परीक्षा हुई। झलवा स्थिति एक संस्था के कंप्यूटर सेंटर पर दिन में 3.30 बजे से शुरू चौथे चरण की परीक्षा के दौरान सर्वर जवाब देने लगा। चूंकि पहले चरण की परीक्षा सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई थी तथा आखिरी चरण तक पॉवर बैकअप जवाब दे गया। इसकी वजह से सर्वर कनेक्शन बीच-बीच में टूट जाता। रुपेश मिश्रा, सुमित मिश्रा, जूही पांडेय, सौरभ पांडेय, अमित कुमार, विकास त्रिपाठी, मोहित, वैभव श्रीवास्तव, प्रशांत, अतुल आदि अभ्यर्थियों का कहना था कि स्क्रीन पर पूरे प्रश्न नहीं आ रहे थे। मात्र 45 मिनट में 80 सवाल करने थे लेकिन सर्वर डाउन रहने तथा पूरे सवाल स्क्रीन पर नहीं आने की वजह से सभी हल नहीं कर पाए।
इनमें से कई अभ्यर्थी पूर्व में लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं। उन्होंने परीक्षा के दौरान लगातार शिकायत की लेकिन केंद्र के साथ बैंक और आईबीपीएस के अफसरों ने भी अनदेखी कर दी। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बुला ली गई। दबाव बढ़ने पर अभ्यर्थियों की लिखित शिकायत ली गई मगर उस पर मुहर किसी दूसरी संस्था की लगी थी। अभ्यर्थियों ने फिर हंगामा किया तो सही सेंटर की मुहर लगाई गई। अभ्यर्थियों में नाराजगी रही और वे परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बैंक मुख्यालय तथा आईबीपीएस में भी इसकी शिकायत की बात कही। अफसरों ने बताया कि केंद्र पर मौजूद बैंक तथा आईबीपीएस के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रिपोर्ट भेजी है। उसमें पॉवर बैकअप न होने के साथ अभ्यर्थियों की अन्य शिकायतों का भी जिक्र किया गया है। परीक्षा निरस्त करने का निर्णय आईबीपीएस को लेना है।
विज्ञापन
0 बैंक पीओ का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। अभ्यर्थियों का कहना था कि गणित के कुछ प्रश्न उलझाने वाले रहे लेकिन ओवरआल पेपर ठीक रहा। इसकी वजह से मेरिट हाई जाएगी। रविवार को भी यहां सात केंद्रों पर परीक्षा होगी।