फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank manager murdered: Police hands down after three days

बैंक मैनेजर हत्याकांडः तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 22 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bank manager murdered: Police hands down after three days
Bank manager murdered: Police hands down after three days - फोटो : CITY DESK
तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

एक बदमाश की पहचान होने के बावजूद पुलिस नहीं लगा सकी सुराग
00 बैंक मैनेजर हत्याकांड 00
हत्या के बाद एक जैसी दो बाइक से भागे बदमाश
बीटीएस से खंगाले जा रहे वारदात के वक्त सक्रिय मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की हत्या में शामिल चार बदमाशों में एक की पहचान होने के बावजूद पुलिस उसका कोई सुराग अब तक नहीं तलाश सकी है। हत्या की वजह भी अभी बहुत साफ नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल का भी ब्यौरा एकत्रित कर रही है। रविवार को पुलिस ने बैंक प्रबंधक के परिजनों से बातचीत की। मगर, कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
कालिंदीपुरम निवासी अनिल (50) इलाहाबाद बैंक की बांका जलालपुर शाखा में तैनात थे। शुक्रवार सुबह बैंक जाते वक्त बाइक सवार तीन युवकों ने मऊआइमा के मरखामऊ असरहा के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। जांच के दौरान चार बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई। मालूम चला कि वारदात में शामिल चौथा बदमाश घटना स्थल पर पहले से मौजूद था लेकिन, गोली मारे जाने के बाद वह भी उन्हीं तीनों बदमाशों के साथ भागा। पुलिस पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि चारों बदमाशों ने एक तरह की बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इनमें एक बदमाश की पहचान हो गई लेकिन, उसका सुराग नहीं मिल रहा है। सुरागकशी के लिए पुलिस घटना के वक्त वहां सक्रिय मोबाइलों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस को उम्मीद है बाहरी मोबाइल नंबरों के सहारे हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस आसपास के बीटीएस से नंबर जुटा रही है। इसके अलावा घटना स्थल के रास्ते में कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस उनके जरिए हत्यारों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है मगर, इन सारी कवायदों के बावजूद पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं आए हैं।
विज्ञापन

उधर, रविवार होने से बैंककर्मियों एवं उनके दोस्तों से भी कोई पूछताछ नहीं हो सकी। इस वजह से घटना के पीछे की कोई वजह भी साफ नहीं हो रही। अभी लोन को लेकर हुए विवाद की छानबीन हो रही है लेकिन जमीन से जुड़े मामले भी पुलिस खोज रही है। रविवार शाम को सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव ने बैंक मैनेजर के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। सीओ का कहना है कि कई बिंदूओं पर तफ्तीश की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। उनका कहना है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed