फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank manager murder: Landlord's brother is the main suspect

बैंक मैनेजर हत्याकांडः मकान मालिक का भाई ही मुख्य संदिग्ध

Thu, 01 Aug 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bank manager murder: Landlord's brother is the main suspect
Bank manager murder: Landlord's brother is the main suspect
प्रयागराज। बैंक मैनेजर अनिल दोहरे हत्याकांड में पूरी जांच अब मकान मालिक के भाई अनवार के इर्द गिर्द सिमट गई है। उसकी सीडीआर (काल डीटेल्स रिकार्ड) से पुलिस को कुछ अहम बातें पता चली हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस केस का खुलासा हो जाएगा। अनवार के साथ ही दिलबहार की तलाश में भी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर अनिल दोहरे हत्याकांड में इतने दिनों की जांच के बाद पुलिस ने अब मकान मालिक के भाई अनवार को मुख्य संदिग्ध घोषित कर दिया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। अनवार की सीडीआर से कई अहम सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में दिलबहार के माध्यम से एक लाख की पेशगी देकर बैंक मैनेजर अनिल दोहरे की हत्या कराई गई थी। रेकी करने वाले ने कातिलों के नाम का खुलासा कर दिया था लेकिन सुपारी किसने और क्यों दी। इस पर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया था।
विज्ञापन

जांच में अब धीरे धीरे साफ हो रहा है। घटना के बाद से ही अनवार लापता हो गया था। उसके बाद से ही वह पुलिस के राडार पर आ गया था। इससे पहले पुलिस ने बैंककर्मियों को भी संदिग्ध माना था। अनवार और बैंक मैनेजर के बीच झगड़े को सभी जानते थे। अनवार ने अनिल दोहरे को बैंक के अंदर पीटने की कोशिश की थी। दरअसल वह बैंक लोन दिलाने के लिए दलाली करता था। वह बैंककर्मियों पर दबाव बनाता था कि वह जिसे कहे और जितना कहे लोन दे दें। विवाद का सबसे बड़ा कारण यही निकलकर आ रहा है। एसपी गंगापार ने कहा कि पुलिस घटना के खुलासे के करीब है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed