{"_id":"68be8ec36459cdd687043960","slug":"bank-employee-dies-after-being-crushed-by-municipal-corporation-vehicle-accident-happened-on-noorullah-road-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नगर निगम की गाड़ी से कुचलकर बैंक मैनेजर की मौत, नूरूल्लाह रोड पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नगर निगम की गाड़ी से कुचलकर बैंक मैनेजर की मौत, नूरूल्लाह रोड पर हुआ हादसा
Mon, 08 Sep 2025 01:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:37 PM IST
सार
नूरूल्लाह रोड के पास नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। काफी देर बाद पुलिस शव की शिनाख्त कर सकी।
विज्ञापन
इसी गाड़ी से कुचलकर बैंक कर्मचारी की मौत हुई है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खुल्दाबाद के नुरूल्ला रोड स्थित निराला स्वीट हाउस के पास सोमवार सुबह नगर निगम के कूड़ा वाहन ने बाइक सवार बैंक मैनेजर अबरार अहमद (36) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी को सिविल लाइंस बस अड्डे पर छोड़कर घर लौट रहे थे। खुल्दाबाद थाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ करैला बाग निवासी आरोपी चालक सोनू भारतीया पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
करेली के 60 फीट रोड के रहने वाले अनीश अहमद रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं। इनके बेटे अबरार साउथ मलाका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जबकि पत्नी शैलो प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। रोजाना तरह पत्नी को बस से कुंडा जाना था। सुबह करीब 6:30 बजे अबरार शैलो और बेटी को बाइक से सिविल लाइंस बस अड्डे पर छोड़ने गए थे।
विज्ञापन
लौटते वक्त नुरूल्ला रोड स्थित निराला स्वीट हाउस के पास नगर निगम के कूड़ा वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि उनके सिर के ऊपर वाहन का टायर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी चालक बोला, कुत्ते के दौड़ाने से हुआ हादसा
घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। खुल्दाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बैंक मैनेजर अबरार को कुत्ते ने दौड़ा लिया था, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद वह उसके वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की बात की पुष्टि हो सके।
दो महीने पहले शाहजहांपुर से प्रयागराज हुआ था तबादला
अबरार दो भाई-बहन में बड़े थे। पहले वह शाहजहांपुर के बैंक में कार्यरत थे और दो महीने पहले ही उनका प्रयागराज तबादला हुआ था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता अनीश ने रोते हुए बताया कि घर से निकलने से पहले बेटे अबरार ने कहा था कि पत्नी और बेटी को छोड़कर आता हूं, लेकिन उसके बजाय उसकी मौत की खबर आ गई।