{"_id":"5845bae14f1c1be259448452","slug":"bank-da","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में फंसा पेंशनरों का डीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में फंसा पेंशनरों का डीए
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद बैंक कर्मियों पर काम का बोझ इतना बढ़ गया है कि बैंकों में बाकी काम ठप हो गए हैं। इसकी वजह से पेंशनरों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है। अब पेंशनरों के डीए वृद्धि की धनराशि बैंकों में फंस गई है। बैंकों के पास समय ही नहीं कि वे डीए की गणना करते हुए पेंशन का पुनरीक्षण कर सकें जबकि पेंशनरों को डीए वृद्धि और एरियर का लाभ नवंबर की पेंशन के साथ ही मिल जाना चाहिए था। हालांकि जो पेेंशनर्स पे एंड एकाउंट ऑफिस से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें यह लाभ नवंबर की पेंशन के साथ मिल गया है।
केंद्रीय पेंशन एवं पेंशनर वेलफेयर विभाग की ओर से 16 नवंबर को ही आदेश जारी कर दिए गए थे कि पेंशनरों को नवंबर माह की पेंशन के साथ जुलाई-2016 से दो फीसदी डीए वृद्धि का लाभ दे दिया जाए। जुलाई से अक्तूबर तक की वद्धि का लाभ एरियर के रूप में मिलना है। डीए की गणना और पेंशन के पुनरीक्षण की जिम्मेदारी बैंकों पर होती है लेकिन बैंक कर्मी नोटबंदी के बाद इतने व्यस्त हो गए हैं बाकी काम लगभग ठप पड़े हुए हैं।
डीए वद्धि का भी यही हाल हुआ। नवंबर माह की पेंशन तो खाते में आ गई लेकिन डीए वृद्धि और उसके एरियर की धनराशि इस बार खाते नहीं आ सकी। अब दिसंबर की पेंशन के साथ ही पेंशनरों को यह लाभ मिल सकेगा। उधर, जिन पेंशनरों को पे एंड एकाउंट ऑफिस से पेंशन का भुगतान होता है, उन्हें यह लाभ नवंबर की पेंशन के साथ मिल गया है। हालांकि ऐसे पेंशनरों की संख्या बहुत सीमित है। ज्यादातर पेंशनर्स सीधे बैंकों से ही पेंशन लेते हैं और उन्हें डीए वृद्धि का लाभ पाने के लिए अब दिसंबर की पेंशन का इंतजार करना पड़ेगा।