फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank Clerk recruitment examination rules changed in the middle of

परीक्षा के बीच में बदले गए बैंक क्लर्क भर्ती नियम

Sat, 07 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bank Clerk recruitment examination rules changed in the middle of
syndicate bank
राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क भर्ती परीक्षा के नियमों में बदलाव करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले पर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी है। पूछा है कि किस वजह से विज्ञापन जारी होने केबाद नियमों में परिवर्तन किया गया है। सुशील कुमार बाजपेयी और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि बैंक क्लर्क भर्ती के लिए 26 जुलाई 2015 को विज्ञापन जारी किया गया था। चयन प्रांरभिक और मुख्य लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर होना था। इस दौरान 15 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लर्क ग्रेड की परीक्षाओं में साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने 22 दिसंबर 2015 को सकुर्लर जारी कर क्लर्क भर्ती में साक्षात्कार समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


परीक्षा आयोजन करने वाली एजेंसी बैंकिंग पर्सनल सर्विसेज ने भी नौ मार्च 2016 को साक्षात्कार समाप्त किए जाने की घोषणा कर दी। याची अधिवक्ता का कहना था कि विज्ञापन जारी होने के बाद परीक्षा की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है इसके बाद नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। साक्षात्कार समाप्त करने से मुख्य परीक्षा की कट ऑफ मेरिट में इजाफा हो जाएगा जिससे याची को नुकसान होगा। याचिका पर 10 मई को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed