फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ban on the big fair of Ghazi Mian, no permission will be given to visit the shrine

Prayagraj News: गाजी मियां के बड़े मेले पर रोक, मजार पर जाने की नहीं होगी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ban on the big fair of Ghazi Mian, no permission will be given to visit the shrine
बहरिया कै सिकंदरा में तैनात पुलिस
सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को लगने वाले वार्षिक बड़े मेले के आयोजन की शासन ने अनुमति नहीं दी है। सवारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) व पूर्व थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है, जो मजार पर किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन

सिकंदरा में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं। हर साल जेष्ठ के महीने में तीन दिनों के लिए वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष शासन की ओर से मेले को प्रतिबंधित कर मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया गया था। मजार पर आने वाले अकीदतमंदों को छूट दी गई थी।
विज्ञापन

रविवार को वार्षिक मेले शुरुआत होनी है लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अनुमति न मिलने का हवाला देते हुए एक बार फिर मेले पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। भीड़ को रोकने एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसीपी सैफुद्दीन बेग, यशपाल सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह परिहार और कुंजलता की तैनाती की गई है। शनिवार को देर शाम डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने पुलिस चौकी सिकंदरा में मातहतों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। बहारिया थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीएसी समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

गाजी मियां की मजार पर लगने वाले मेले को लेकर शासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से मेले पर रोक लगाई गई है। मजार पर जाने की भी अनुमति नहीं होगी।
- विवेक यादव, एसीपी फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed