फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ban on selection process of Assistant Professor in ADC lifted, college appeal accepted

Prayagraj : एडीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया पर रोक हटी, कॉलेज की अपील स्वीकार

Sun, 24 Aug 2025 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) के पद पर चयन प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने 22 जुलाई 2024 को चयन प्रक्रिया पर लगाई गई रोक को हटाते हुए इलाहाबाद कॉलेज की ओर से दाखिल विशेष अपील स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Ban on selection process of Assistant Professor in ADC lifted, college appeal accepted
एडीसी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) के पद पर चयन प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने 22 जुलाई 2024 को चयन प्रक्रिया पर लगाई गई रोक को हटाते हुए इलाहाबाद कॉलेज की ओर से दाखिल विशेष अपील स्वीकार कर ली।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने दिया है। मामला हिमांशु कुमार पांडे की ओर से दाखिल रिट याचिका से जुड़ा था। इसमें उन्होंने साक्षात्कार के लिए तैयार की गई सूची पर आपत्ति जताई थी। एकल पीठ ने जुलाई 2024 में चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को इलाहाबाद डिग्री कॉलेज ने खंडपीठ में चुनौती दी थी।

विज्ञापन


हिमांशु के अधिवक्ता देववंश मिश्रा ने अदालत को बताया कि याची को चयन सूची पर कोई आपत्ति नहीं है। लिहाजा, कोर्ट ने चयन प्रक्रिया पर लगाई गई अंतरिम रोक का आदेश रद्द करते हुए अपील स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed