फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BALL entrance examination with biometric attendance

बायोमैट्रिक हाजिरी के साथ हुई बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा

Tue, 08 May 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 08 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
BALL entrance examination with biometric attendance
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पहली बार बायोमैट्रिक हाजिरी के साथ सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 4439 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 87 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत सात शहरों में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली और दिल्ली में कुल 16 केंद्र बनाए गए थो। इनमें से आठ केंद्र इलाहाबाद में थे। इलाहाबाद के पांच केंद्रों में ऑफलाइन और तीन केंद्रों में ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराई गई। वहीं, अन्य शहरों के केंद्रों में केवल ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। ऑफलाइन परीक्षा में 86 फीसदी और ऑनलाइन परीक्षा में 88 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए।  औसतन 87 फीसदी उपस्थित रही। आवेदकों में 2870 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 1569 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने के लिए आवेदन किए थे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहली बार किसी प्रवेश परीक्षा में बायोमैट्रिक हाजिरी और बार कोड की व्यवस्था की गई है। यही बायोमैट्रिक हाजिरी और बार कोड प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान होगा। ऐसे में परीक्षा से लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन


एमबीए और एमबीएआरडी की प्रवेश परीक्षा आठ मई को इलाहाबाद समेत पांच शहरों में होगी। परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में होगी। एमबीए और एबीएआरडी में 46-46 सीटों के लिए कुल 1043 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इलाहाबाद के चार केंद्रों में 738 अभ्यर्थियों को शामिल होना है जबकि दिल्ली के केंद्र में 74, गोरखपुर में 32, लखनऊ में 79 और वाराणसी में 120 अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed