फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bakshi Dam Rail Over Bridge will be ready next month

प्रयागराज : अगले माह बनकर तैयार हो जाएगा बख्शी बांध रेल ओवर ब्रिज, एडीआरएम ने किया निरीक्षण

Mon, 26 Sep 2022 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

बख्शी बांध रेल ओवर का निर्माण बीते दो वर्ष से  चल रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुल  पिछले  वर्ष  ही  कंपलीट हो जाना चाहिए था, लेकिन रेलवे की लेट लतीफी  से यह कार्य पिछड़ गया। हालांकि बीते कुछ माह के दौरान इसके निर्माण कार्य  में तेजी आई।

विज्ञापन
Bakshi Dam Rail Over Bridge will be ready next month
आरओबी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बख्शी बांध रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण अगले माह पूरा हो जाएगा। सोमवार को कुंभ से जुड़ी तैयारियों की बैठक में  शामिल होने के लिए आए एडीआरएम लखनऊ मंडल अश्विनी श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि  पुल का निर्माण काफी  हद तक पूरा हो चुका है। अब थोड़ा ही काम शेष है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके  बाद पुल राज्य सरकार को सुपूर्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन



दरअसल बख्शी बांध रेल ओवर का निर्माण बीते दो वर्ष से  चल रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुल  पिछले  वर्ष  ही  कंपलीट हो जाना चाहिए था, लेकिन रेलवे की लेट लतीफी  से यह कार्य पिछड़ गया। हालांकि बीते कुछ माह के दौरान इसके निर्माण कार्य  में तेजी आई। एडीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि यहां अब एक गार्डर लगाने का ही काम रह  गया है। यह  काम  भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



उधर प्रयाग जंक्शन पर कामायनी, गोदान और मनवार संगम ट्रेन का स्टॉपेज न होने और आए  दिन संबंधित ट्रेनों  में  होने वाली  चेन पुलिंग के जवाब में एडीआरएम ने बताया कि यह मामला उनके  संज्ञान में है। इसके लिए लखनऊ मंडल द्वारा रेलवे  बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा इस प्रस्ताव  को मंजूरी दे दी जाएगी। बता दें कि प्रयाग जंक्शन पर अभी इन ट्रेनों का ठहराव न होने की वजह से अमूमन यात्री चेन पुलिंग कर देते हैं। इससे उनकी लेटलतीफी बढ़ जाती है। कई बार कुछ यात्रियों ने चलती ट्रेन से उतरने का भी प्रयास किया। इससे कई घायल भी हुए  तो कुछ को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसाड लाइट से चमकेगा प्रयाग और प्रयागराज संगम


अगले वर्ष की शुरूआत में लगने वाले माघ मेले के पूर्व प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन फसाड लाइट से  जगमग होगा। उत्तर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एडीआरएम  लखनऊ अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि फसाड लाइट लगने से रात के समय दोनों  ही स्टेशन की खूबसूरती बढ़ जाएगी। दरअसल फसाड लाइट लगाने का मकसद स्टेशन भवनों को रात के समय में भी उनके मूल स्वरूप में  दिखाना है। प्रयागराज जंक्शन पर कुंभ मेले के पूर्व ही रंगबिरंगी फसाड लाइट लगा दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed