फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bakrid

बकरीद पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित

Mon, 12 Aug 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bakrid
Bakrid - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। ईद उल अजहा की नमाज को देखते हुए आज सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक कई मार्ग प्रतिबंधित करने के साथ ही रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन जंक्शन चौराहे से काटजू रोड की तरफ आने वाले वाहनों को मरकारी चौराहा एवं जानसेनगंज चौराहे की तरफ भेजा जाएगा। जानसेनगंज चौराहे से घंटाघर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को चमेलीबाई धर्मशाला एवं रेलवे स्टेशन जंक्शन चौराहे की ओर भेजा जाएगा। पुराना जीटी रोड नुरूल्ला रोड क्रासिंग से नखास कोहना के वाहन रेलवे स्टेशन चौराहा एवं शौकत अली तिराहा से होते हुए निकाले जाएंगे। एससी बसु रोड, जीटी रोड चौराहा से कोतवाली जाने वाले वाहन जानसेनगंज चौराहे की ओर डायवर्ड होंगे। रानीमंडी से कोतवाली की ओर आने वाले वाहन अतरसुइया गोल पार्क से दरियाबाद की ओर भेजे जाएंगे। भारती भवन से लोकनाथ एवं लोकनाथ से कोतवाली की तरफ के वाहन कोठापार्चा के रास्ते आगे निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह अजंता सिनेमा चौराहा से जीरो रोड, घंटाघर की ओर जाने वाले वाहन चमेलीबाई धर्मशाला एवं विवेकानंद मार्ग की ओर डायवर्ड किए जाएंगे। रामबाग सुंदरम टावर चौराहा से जानसेनगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को रामबाग फ्लाई ओवर की ओर भेजा जाएगा। हिंदू हॉस्टल से लोकसेवा आयोग चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को लोकसेवा आयोग चौराह से ही मोड़ दिया जाएगा। नो इंट्री पास वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक डायवर्जन तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद इंतजाम
प्रयागराज। बकरीद को देखते हुए रविवार से ही पुलिस ने गश्त तेज कर दी। पीएसी एवं आरएएफ के जवानों के साथ पुलिस बल ने रविवार रात संवेदनशील इलाकों में गश्त की। खास तौर से शाहगंज, बहादुरगंज, नखास कोहना, बादशाही मंडी, अटाला, रानीमंडी, करेली, दायराशाह अजमल, मिन्हाजपुर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत व्यस्तम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी निगरानी सख्त कर दी गई है। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक सुरक्षा को देखते हुए सभी प्रमुख मस्जिदों में अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed