Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bajrang Dal activists, who arrived to protest against alleged religious conversion

प्रयागराज : धर्म परिवर्तन के आरोप पर विरोध करने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Mon, 16 Nov 2026 05:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

उतरांव के सैफाबाद गांव में रविवार को आयोजित यीशु दरबार उस समय विवादों में आ गया, जब धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप को लेकर विरोध हुआ। मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bajrang Dal activists, who arrived to protest against alleged religious conversion
उतरांव में धर्म परिवर्तन के आरोप में जमकर हुआ विवाद। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव में रविवार को आयोजित यीशु दरबार में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले में एसीपी हंडिया के आदेश पर उतरांव पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सराय ममरेज निवासी मुकेश के मुताबिक, वह शारीरिक और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। किसी के कहने पर रविवार दोपहर सैफाबाद गांव में आयोजित यीशु दरबार में पहुंचे थे। वहां पहले से करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे। मुकेश का आरोप है कि दरबार में मौजूद पादरी ने उनसे देवी-देवताओं की पूजा बंद कर ईसाई धर्म अपनाने और बाइबिल पढ़ने के लिए कहा। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर चलाए गए जिससे भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

मुकेश ने घटना की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ता बृजेश को दी। इसके बाद संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना उतरांव पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में मुकेश की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। यीशु दरबार में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद हुआ था। मौके से बाइबिल की कुछ किताबें और तस्वीरें मिली हैं। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed