फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bail rejected of assult on police force rejected

पुलिस बल पर हमले के आरोपी की जमानत खारिज

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
bail rejected of assult on police force rejected
जिला न्यायालय ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अनस की जमानत खारिज कर दी है। यह आदेश अपर जिला जज मृदुल कुमार मिश्रा ने सहायक शासकीय अधिवक्ता केएन सिंह एवं आरोपी के अधिवक्ता को सुन कर दिया है। घटना 26 मार्च 2019 की धूमनगंज थाने की है। थाना प्रभारी धूमनगंज संदीप मिश्र ने रिपोर्ट दर्ज की थी कि वह क्षेत्र में गश्त में थे, उसी दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। घटना में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अनस के दाहिने पैर में गोली लगी थी। मौके से एक आरोपी मोहम्मद इरफान भाग गया था।
विज्ञापन

दहेज हत्या में आरोपी पति की जमानत खारिज
जिला न्यायालय ने दहेज हत्या में आरोपी पति जावेद की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियुक्त पर आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर शादी के नौ माह के अंदर ही अपनी पत्नी की हत्या कर पंखे से लटका दिया था। यह आदेश अपर जिला जज सुनील कुमार ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता गिरीश चंद तिवारी और एडीजीसी राजकुमार सिंह को सुन कर दिया है।
विज्ञापन

घटना 29 अगस्त 2019 की हंडिया थाने के सैदाबाद की है। वादिनी शबनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पुत्री सकीना की शादी 24 दिसंबर 2018 को जावेद से की थी और अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति जावेद, सास समीना और उसकी नानी ने सकीना की हत्या कर पंखे से लटका दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज हत्या के एक अन्य मामले में कोर्ट ने आरोपी पति कमलेश की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। घटना 25 अप्रैल 2019 की मऊआइमा के ग्राम पुरे फौज की है। वादिनी विमला देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पुत्री नीतू देवी की शादी कमलेश सरोज के साथ 17 जून 2017 को की थी, जिससे एक बच्ची भी है। एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर पति कमलेश, सास विमला, देवर संदीप, ननंद सुनीता और कुसुम ने मिलकर नीतू को जहर देकर हत्या कर दिया था।
जिला जज से परिसर में साफ-सफाई और पानी की मांग
जिला न्यायालय के वकीलों ने शनिवार को न्यायालय परिसर में साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था किए जाने की जिला जज से मांग की है। अधिवक्ता संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, महलिा अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतंधरा मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला न्यायालय परिसर में व्याप्त गंदगी और पानी की व्यवस्था किए जाने के संबंध में जिला जज को अर्जी देकर मांग की है।

अधिवक्ता सुशील यादव का कहना है कि परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और सारे वाटर कूलर हैंडपंप खराब हैं। वकीलों को पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है और परिसर को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अर्जी देकर कहा है कि तत्काल परिसर को सैनिटाइज किया जाए। खराब पड़े वाटर कूलर ठीक किए जाएं और परिसर में व्याप्त गंदगी को हटाया जाए। बताया कि इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मंत्री और एल्डर कमेटी के सदस्यों को अपनी मांग के संदर्भ में प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया था, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed