फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail rejected: No relief to directors of crores of companies

जमानत नामंजूर: करोड़ों का चूना लगाने वाली कंपनी के निदेशकों को राहत नहीं

Fri, 10 Jul 2020 07:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Bail rejected: No relief to directors of crores of companies
court - फोटो : prayagraj
बाइक बॉट के नाम से देशभर के लाखों लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाली कंपनी के दो निदेशकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। इन्होंने हाईकोर्ट में जमानत और अग्रिम जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की थी। कंपनी के उपनिदेशक विशाल कुमार ने जमानत अर्जी दाखिल की थी। जबकि एक अन्य सचिन भाटी ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। इन अर्जियों पर न्यायमूर्ति ओम प्रकाश सप्तम ने सुनवाई की। 
विज्ञापन


अपर शासकीय अधिवक्ता सैय्यद अली मुर्तजा ने इन जमानत अर्जियों का विरोध करते हुए कहा कि विशाल कुमार ने बिना अधीनस्थ न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल किए सीधे हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है। जो निर्धारित प्रक्रिया के विरुद्ध है। इस दलील के बाद याची के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी वापस लेने की इच्छा जताई जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। इसी प्रकार से सचिन भार्टी के अधिवक्ता ने भी पहले अधीनस्थ न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल करने की इच्छा जताते अर्जी वापस लेने की मांग की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


इन निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने बाइक बॉट के नाम से एक निवेश योजना शुरु की जिसमें ग्राहकों को प्रलोभन दिया गया कि वह कंपनी में 60 हजार रुपये का निवेश करें। इस रकम से बाइक खरीदी जाएगी। बाइक कंपनी के पास ही रहेगी मगर निवेशक को हर माह दस हजार रुपये एक साल तक मिलेंगे इस प्रकार साल भर में उसकी रकम दोगुनी हो जाएगी। योजना में देश भर से लगभग दो लाख लोगों ने पैसा लगाया। इस प्रकार से कंपनी न।। करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेशकों को चूना लगाया। कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 55 प्राथमिकियां दर्ज कराई गई है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed