Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail of teacher accused of rape rejected, High Court made harsh remarks

High Court : दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की जमानत खारिज, हाईकोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

Sat, 11 Jan 2025 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 01:38 PM IST
सार

लोकतांत्रिक देश में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह न केवल युवाओं का शैक्षणिक, बल्कि उनमें नागरिक चेतना और नैतिक मूल्यों का विकास करता है। लोकतंत्र की स्थिरता में शिक्षक महत्वपूर्ण योगदान देता है।

विज्ञापन
Bail of teacher accused of rape rejected, High Court made harsh remarks
अदालत का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

लोकतांत्रिक देश में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह न केवल युवाओं का शैक्षणिक, बल्कि उनमें नागरिक चेतना और नैतिक मूल्यों का विकास करता है। लोकतंत्र की स्थिरता में शिक्षक महत्वपूर्ण योगदान देता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी कर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जमानत देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की पीठ ने गंधर्व कुमार की जमानत अर्जी पर दिया। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में 26 अक्तूबर 2018 को पीड़िता के पिता ने आवेदक पर दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसकी बेटी आरोपी से ट्यूशन पढ़ती थी। 25 अक्तूबर 2018 को आरोपी ने बेटी को ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया। इसके बाद छात्रा का कुछ भी पता नहीं चला। बहला-फुसला कर भगा ले गया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आवेदक के अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़िता-आवेदक दोनों बालिग थे और सहमति से संबंध बनाया। उन दोनों ने शादी पंजीकृत कराई है। जमानत पर रिहा होने का हकदार है। वहीं, अपर शासकीय अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़िता के बयानों में आवेदक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। कोर्ट ने कहा, पीड़िता के बयानों में कोई विरोधाभास नहीं है। ऐसे में आवेदक को गलत फंसाने का कोई आधार नहीं बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हाईकोर्ट ने हत्या के आरोपियों को जमानत देने से किया इन्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के तीन आरोपियों को जमानत देने से इन्कार कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने अरविंद, राजू व योगेंद्र की जमानत अर्जियों पर दिया। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के पारसनाथ ने पिता राम औतार की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उनकी भैंस खो गई थी। उनके पिता गांव में उसे खोज रहे थे। इसी दौरान आरोपी रास्ते में मिल गए और पिता ने भैंस के संबंध में पूछा तो आक्रोशित होकर उन पर हमला कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान पिता की अस्पताल में मौत हो गई।

आवेदकों के अधिवक्ता ने दलील दी कि अपराध करने का कोई कारण नहीं है। इस मामले में आवेदकों को झूठा फंसाया गया है। वहीं, प्रतिवादी वकील अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने दलील दी कि चिकित्सा रिपोर्ट आरोपों का समर्थन करती हैं। मृत्यु सिर पर लगी चोट की वजह से हुई है। जमानत खारिज करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed