फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra gets a shock, request for change of jail rejected

बाहुबली विधायक विजय मिश्र को लगा झटका, भदोही या नैनी जेल में शिफ्ट करने की अर्जी  खारिज

Wed, 06 Jan 2021 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra gets a shock, request for change of jail rejected
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबली विधायक विजय मिश्र की आगरा जेल से नैनी सेंट्रल जेल में तबादले की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है। याचिका में प्रयागराज या आसपास के जिले की जेल में शिफ्ट करने की मांग की गई थी। यह आदेश न्यायमूर्ति बच्चूलाल तथा न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने विजय मिश्रा की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


विजय मिश्र ने आगरा में इलाज की सही सुविधाएं न होने, जेल में कोरोना का संक्रमण फैले होने, परिवार वालों से मुलाकात न हो पाने और दूरी की वजह से प्रयागराज व भदोही की अदालतों में चल रहे मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाने का सहारा लिया था। कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। राज्य सरकार ने कहा कि आगरा में इलाज के पुख्ता इंतजाम है। जेल में अब कोई भी संक्रमण का मरीज नहीं है।
विज्ञापन


जेल के फोन से परिवार से बातचीत की छूट दी गई है। मुकदमों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो सकती है, ऐसे में भदोही या प्रयागराज जाने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य सरकार की कड़ी आपत्ति के बाद याची के वकील ने याचिका वापस लेने की मांग की। जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने याचिका खारिज दी है। विजय मिश्र के खिलाफ करीब सत्तर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें एक रिश्तेदार की जमीन हड़पने और सिंगर के यौन शोषण समेत कई मामले शामिल हैं। पिछले साल अगस्त महीने में हुई गिरफ्तारी के बाद उसे आगरा जेल मे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed