फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahria firing incident: FIR registered against nine including former District Panchayat member Shashikant

बहरिया गोली कांड : पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिकांत समेत नौ के खिलाफ एफआईर दर्ज, एक गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 11:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

गोली लगने से शशिकांत के पक्ष के सारीपट्टी निवासी मुलायम यादव की मौत हो गई थी। जबकि अभईपुर निवासी बीडीसी सदस्य जितेंद्र यादव की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। मामले मृतक मुलायम यादव के पिता रामा यादव की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, उनके भाई वीरसेन यादव और चाचा गजराज यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Bahria firing incident: FIR registered against nine including former District Panchayat member Shashikant
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहरिया में मार्केट पर कब्जा करने के विवाद में हुए गोली कांड में पुलिस ने शनिवार देर शाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिकांत समेत नौ लोगों को नामजद किया है। मामले में क्राॅस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन

बहरिया बाजार धमौर मोड़ के पास मंगलवार को मार्केट पर कब्जा करने को लेकर मऊआइमा से जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव और गमरहटा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिकांत यादव और दोनों के समर्थक भिड़ गए थे।

विज्ञापन


गोली लगने से शशिकांत के पक्ष के सारीपट्टी निवासी मुलायम यादव की मौत हो गई थी। जबकि अभईपुर निवासी बीडीसी सदस्य जितेंद्र यादव की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। मामले मृतक मुलायम यादव के पिता रामा यादव की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, उनके भाई वीरसेन यादव और चाचा गजराज यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद गजराज यादव व राहुल यादव और विवेचना में नाम प्रकाशित होने पर सुनील कुमार, मुकेश कुमार यादव, राघवेंद्र सिंह, रिजवान को जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में मऊआइमा के मोहम्मदपुर सराय अली गांव निवासी अजय कुमार मौर्या की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गमरहटा निवासी शशिकांत यादव, उसके भाई सुरेंद्र कुमार यादव, अभईपुर निवासी बीडीसी सदस्य जितेंद्र यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि नामजद सुरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और घटना प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी को भी बरामद किया गया है। घटना में मिले डिजिटल साक्ष्य के आधार पर दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूर्व जिला पंचायत शशिकांत को रिमांड पर लेगी पुलिस

क्राॅस केस में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशिकांत यादव भी तीन दिन पहले ही नैनी जेल भेजे जा चुके हैं। सिविल लाइन थाने में दर्ज एक मामले में शशिकांत यादव वांछित चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष बहरिया रणविजय सिंह ने बताया कि घटना में नामजद होने पर शशीकांत को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed