फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three minors left home after being scolded by their mother and were found in Varanasi

प्रयागराज : मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले तीन नाबालिग, वाराणसी में मिले; पुलिस ने ऐसे खोज निकाला

Sat, 03 Oct 2026 04:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

बहरिया में मां की डांट से नाराज 17 वर्षीय किशोरी अपने 14 वर्षीय बहन और 10 वर्षीय भाई को लेकर घर से निकल गई। तीनों के लापता होने के बाद पुलिस ने छह टीमें लगाईं। सीडीआर, इंस्टाग्राम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तीनों को वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Three minors left home after being scolded by their mother and were found in Varanasi
घर से निकले तीन बच्चे सकुशल बरामद। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बहरिया थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बहनों और उनके 10 वर्षीय भाई को पुलिस ने छह दिन बाद वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोरी मां की डांट से नाराज थी। वह अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन और 10 वर्षीय भाई को साथ लेकर घर से निकल गई थी। 27 सितंबर को तीनों के लापता होने की शिकायत पर बहरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गईं।

विज्ञापन

सीसीटीवी से मिला पहला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर और आईएमईआई रिपोर्ट का विश्लेषण किया। साथ ही किशोरी की तीन इंस्टाग्राम आईडी से संबंधित लॉग-इन आईपी, डिवाइस और चैट गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने फूलपुर क्षेत्र में 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। राहुल स्वीट हाउस के कैमरे में तीनों बच्चे रेलवे लाइन की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को उनके वाराणसी जाने का सुराग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में चलाया सर्च ऑपरेशन

तकनीकी सर्विलांस से बच्चों की लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद बहरिया पुलिस की टीम वहां पहुंची। सर्च ऑपरेशन के दौरान तीनों को 3 अक्टूबर को मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों नाबालिग बालिकाओं को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed