फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahadurpur team won in Kabaddi and Bahria team won in Volleyball

Prayagraj News: कबड्डी में बहादुरपुर और वालीबॉल में बहरिया की टीम रही विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bahadurpur team won in Kabaddi and Bahria team won in Volleyball
दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी प्रमाण पत्र और मेडल के साथ, साथ में
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन पर अंदावा स्थित बाबू जोखई पाल मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बहरिया, उरुवा, बहादुरपुर, श्रृंगवेरपुर, चाका, कौड़ीहार की खंड स्तरीय खेलों की विजेता टीम ने प्रतिभाग किया। यहां छह प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी (बालिका), वॉलीबॉल (बालक), लंबी कूद, 200 मीटर रेस, 800 मीटर और 400 मीटर रेस शामिल है।
विज्ञापन

कबड्डी की विजेता बहादुरपुर की टीम रही और उप विजेता मांडा की टीम रही। वॉलीबॉल में बहरिया की टीम कप्तान दिव्यांशु की अगुवाई में विजेता रही। उपविजेता झूंसी त्रिवेणीपुरम की टीम रही। 200 मीटर की दौड़ में शिवानी प्रथम, शिल्पा द्वितीय और तीसरे स्थान पर सुनैना निषाद रहीं। 400 मीटर की दौड़ में इमरान अली प्रथम, द्वितीय प्रमोद पाल उरुवा ब्लॉक एवं तृतीय आकाश कुमार बहादुरपुर ब्लाक रहे। 800 मीटर की दौड़ में कविता प्रथम, द्वितीय सौम्या एवं तीसरे स्थान पर शिल्पा रहीं। लंबी कूद में अर्जुन यादव बहादुरपुर प्रथम, द्वितीय प्रियांश यादव सोरांव और तीसरे स्थान पर मेजा के साहिल पाल रहे। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी तथा अति विशिष्ट अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल,हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाणपत्र, मेडल, टी शर्ट एवं ट्रैक सूट वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed