फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Baghambari area lit up with lights, social concern outposts captivated the hearts

Prayagraj News: रोशनी से जगमगाया बाघंबरी क्षेत्र, सामाजिक सरोकारों की चौकियों ने मोहा मन

Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Baghambari area lit up with lights, social concern outposts captivated the hearts
बाघंबरी अल्लापुर का क्षेत्र बृहस्पतिवार को रामदल के दौरान रोशनी की आकर्षक सजावट से जगमग रहा। कुंदन गेस्ट हाउस के आगे डॉट पुल से लेकर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी तक, अल्लापुर पुलिस चौकी से लालता स्वीट हाउस व पूरे मटियारा रोड तक रंगबिरंगे बल्ब की झालर लगाई गई।
विज्ञापन

बाघंबरी गद्दी से पूजन के बाद रथ पर सवार होकर निकले प्रभु राम-सिया संग लखन भक्तों को दर्शन देते रहे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का आशीर्वाद लिया। श्री रामलीला कमेटी की ओर से 51 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत पंचमी तिथि पर रामदल निकाला गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के रथ के साथ निकली शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिली। विभिन्न चौकियों पर धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों के साथ आतंकवाद, ऑपरेशन सिंदूर, पर्यावरण संरक्षण और अग्नि सुरक्षा जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


वहीं रामदल में राधा-कृष्ण, शिव तांडव, कृष्ण-सुदामा, राम दरबार की चौकी ने भी खूब लुभाया। दल पुलिस चौकी से लालता स्वीट हाउस, लेबर चौराहा, बजरंग चौराहा, बाघंबरी मार्ग होते हुए देर रात तुलसी पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुआ। कमेटी के संरक्षक व विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने आचार्यों के नेतृत्व में रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का षोडशोपचार पूजन किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का अल्लापुर रामलीला से तीन पीढ़ियों से जुड़ाव रहा है। रामलीला का मंचन सामाजिक समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद मोहन जायसवाल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक सुरेश त्रिपाठी, श्रीशंकर, ऋषिशंकर द्विवेदी, सतीश गुप्ता, चंदन भट्ट, आचार्य राजेश त्रिपाठी, शशि शेखर तिवारी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, कमलेश दुबे, भानु पटेल, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

खूब सजीं दुकानें, महिलाओं-बच्चों ने की खरीदारी
-लेबर चौराहा, बजरंग चौराहा, पीनी की टंकी व तिरंगा चौराहा के आसपास छोटे-बड़े झूले महिलाओं-बच्चों की पहली पसंद बने रहे। फास्ट फूड के स्टॉलों पर देर रात तक महिलाओं, युवाओं व बच्चों की मौजूदगी दिखाई दी।

सुरक्षा व्यवस्था में सिविल डिफेंस ने किया सहयोग

-पोस्ट वार्डन अनिल त्रिवेदी व डिप्टी पोस्ट वार्डन राजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामदल के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस की स्थानीय इकाई ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed