फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bag filled in January, highest GST collection received so far

Prayagraj News: जनवरी में भर गई झोली, अब तक का मिला सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Bag filled in January, highest GST collection received so far
नए वर्ष का आगाज राज्य वाणिज्य कर विभाग के लिए उपलब्धियों वाला साबित हुआ। वर्ष के पहले माह में वाणिज्य कर विभाग को अब तक का सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन प्राप्त। जीएसटी प्रभावी होने के बाद बीते सात वर्ष में जनवरी माह में मिले कलेक्शन में इस बार सर्वाधिक वृद्धि हुई। इतना ही नहीं यहां जीएसटी पंजीकरण भी बढ़कर अब 90 हजार के आंकड़े को पार कर गया है।
विज्ञापन


देश मेें जीएसटी लागू होने के बाद प्रयागराज जोन में औसतन 140 से 150 करोड़ का ही जीएसटी कलेक्शन होता रहा है। एक जुलाई 2017 से जीएसटी के प्रभावी होने के बाद अब तक का सर्वाधिक कलेक्शन विभाग को वर्ष 2023 में प्राप्त हुआ। इस बीच विभाग का जोर इस बात पर रहा कि यहां ज्यादा से ज्यादा व्यापारी पंजीकृत हो। इसका असर यह रहा कि यहां कलेक्शन का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमूमन जनवरी का महीना कलेक्शन के हिसाब से बेहतर नहीं माना जाता, लेकिन जनवरी 24 में विभाग के खाते में जीएसटी कलेक्शन के रूप में 178 करोड़ रुपये आ गए।
विज्ञापन


जनवरी 23 के मुकाबले यह कलेक्शन अधिक रहा। जनवरी 23 में विभाग को 174 करोड़ ही प्राप्त हुए थे। ओवर ऑल जनवरी माह में मिलने वाले कलेक्शन की बात करें तो जनवरी 2018 में 120 करोड़, जनवरी 2019 में 141 करोड़, जनवरी 2020 में 142 करोड़, जनवरी 21 में 144 करोड़, जनवरी 22 में 162 करोड़ और जनवरी 23 में 174 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिला। जीएसटी में बढ़ते कलेक्शन की वजह पंजीकरण का बढ़ता ग्राफ बताया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि प्रयागराज जोन में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 90 हजार से ज्यादा हो गई है। विभाग की एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ज्योत्सना पांडेय का कहना है कि पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलता है। कहा कि आने वाले समय में जीएसटी कलेक्शन का और बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed