{"_id":"5d76a8538ebc3e93c3158c62","slug":"bachcha-chor-news-allahabad-news-ald254456377","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर कहकर महिला को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर कहकर महिला को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Bachcha Chor News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने कहा, वीडियो की जांच हो रही, जल्द होगी कार्रवाई
प्रयागराज। घूरपुर क्षेत्र में एक युवती को बच्चा चोर कहकर बुरी तरह से मारा पीटा गया। खास बात है कि उसे पीटने वाली अधिकांश महिलाएं ही हैं जो उसे बच्चा चोर कहते हुए पीट रही हैं। युवती को थाने ले जाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने कहा है कि जांच हो रही है। सही पाए जाने पर अफवाह फैलाने वालों और युवती को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो तीन चार दिन पुराना है। घूरपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं एक युवती का बाल पकड़कर उसे पीट रही थीं। युवती को बच्चा चोर कहकर पीटा जा रहा था। तमाम लोग युवती को पीटने वाली महिलाओं का समर्थन करते हुए दिख रहे थे। सभी चिल्ला चिल्ला कह रहे थे कि युवती घूरपुर की ही है, वह बच्चा उठाने आई थी। युवती गिड़गिड़ाते हुए कह रही थी कि उसके आजी बाबा का घर यही हैं। वह बच्चा चुराने वाली नहीं है लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं सुन रहा था। महिलाएं उसे जमीन पर गिरा गिराकर मार रहीं थीं। एक महिला ने उसका हाथ मोड़ दिया था। इसके बाद सब लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला से पूछताछ की फिर उसे छोड़ दिया। हालांकि उसे पीटने वाली महिलाओं तथा अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। मामला एसएसपी तक पहुंच गया। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। सही पाए जाने पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों और महिला की पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
नकाबपोश महिला को पीटा
नवाबगंज। नवाबगंज के चफरी गांव में रविवार की रात किसी ने शोर मचा दिया कि नकाबपोश बच्चा चोर घूम रहा है। फिर क्या था। सभी इकट्ठे हो गए और बच्चा चोर को ढूंढने लगे। उसी समय एक नकाबपोश महिला दिखाई दी। गांव वालों ने दौड़कर उसे पकड़ा और पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को छुड़ाया और गांव वालों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
मानसिक अस्वस्थ को बच्चा चोर कहकर पीटा
फाफामऊ। फाफामऊ बाईपास पर सोमवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक एक घर में घुस गया था। घर वालों ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठी हो गई। उसे बच्चा चोर कहकर पीटा जाने लगा। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। किसी तरह उसने युवक को छुड़ाया। युवक किसी और प्रदेश की भाषा बोल रहा था।