फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Baby's life disappeared without giving oxygen support

ऑक्सीजन सपोर्ट न देने से बच्चे की गई जान

Sun, 24 Feb 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Baby's life disappeared without giving oxygen support
world, idea, oxygen, garbage, electronic, plastic, cyber crime - फोटो : BBC
चिल्ड्रेन अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से शनिवार को निमोनिया पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। सांस लेने में हो रही दिक्कत से बच्चा तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उसे ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया। सही इलाज न मिलने से12 घंटे से अधिक बच्चा तड़पा, पिता गिड़गिड़ता रहा फिर बच्चे की जान चली गई। माता-पिता और परिजनों के विलाप से अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई, लेकिन डॉक्टर फिर भी उसे देखने नहीं आए।
विज्ञापन


 सरकारी अस्पतालों में शासन सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है, लेकिन डॉक्टर उपचार करने में कोताही बरत रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन) में शनिवार को सामने आया। झूंसी के रहने वाले आशीष कुमार का करीब चार वर्षीय बेटा उज्ज्वल कुछ दिनों से बीमार था। शुक्रवार की रात उसकी हालत गंभीर हो गई।    आशीष रात दो बजे बच्चे को चिल्ड्रेन अस्पताल अस्पताल ले गए। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को निमोनिया है। उसे भर्ती कर लिया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन कई बार कहने के बाद भी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने ऑक्सीजन लगाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


 शनिवार को मासूम उज्ज्वल ने तड़पकर दम तोड़ दिया। आशीष का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की। यदि बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट दे दिया जाता तो उसकी जान बच जाती। इस बारे में अस्पताल की प्रभारी डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहाकि बच्चे के इलाज में लापरवाही के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने इलाज संबंधी जानकारी के लिए डॉ. शाहिद से बात करने को कहा, लेकिन उनका मोबाइल बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed