{"_id":"6866da709e7848ce1201f518","slug":"babita-patel-won-another-medal-in-america-allahabad-news-c-407-1-sor1001-4375-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बबिता पटेल ने अमेरिका में जीता एक और पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बबिता पटेल ने अमेरिका में जीता एक और पदक
विज्ञापन
हरिसेनगंज - पदक के साथ तिरंगा लहराती बबिता पटेल
मऊआइमा की बबिता पटेल ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हाई जंप में 1.30 मीटर ऊंची छलांग लगा कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व बुधवार को भी उन्होंने हेपटाथलॉन में सिल्वर मेडल हासिल किया था।
सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प लेकर गांव के खेत खलिहान से गुजरकर राष्ट्रीय पटल पर पहुंची मऊआइमा विकास खंड के तिली का पूरा अब्दालपुर निवासी बबिता पटेल ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के बर्मिंघम शहर में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के हाई जंप में 1.30 मीटर ऊंची छलांग लगा कर कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि इससे पूर्व बुधवार को भी बबिता ने हेपटाथलॉन में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 6 जुलाई को पोलवाल्ट प्रतियोगिता में भी शामिल होकर देश के लिए पदक जीतने की आशा रखती है।
उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच घनश्याम यादव के साथ अपने माता सावित्री देवी व किसान पिता राम निवास को दिया है। बबिता पटेल वर्तमान में दिल्ली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण सिंह पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज शमी, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
बबिता के नाम दर्ज है दर्जनों खिताब,
बबीता पटेल ने इससे पूर्व नवंबर 2024 में नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के पोलवाल्ट में गोल्ड मेडल हासिल किया। 4 अगस्त 2023 को कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम के तहत पोलवाल्ट प्रतियोगिता में 3.52 मीटर ऊंची छलांग लगा कर गोल्ड मेडल जीता था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम प्रतियोगिता के पोलवाल्ट में गोल्ड मेडल,उड़ीसा के भुनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में गोल्ड मेडल, गुंटूर में संपन्न हुए 35 वें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल,पंजाब के पटियाला में आयोजित सीनियर इंटर स्टेट प्रतियोगिता के पोलवाल्ट में ब्रॉन्ज मेडल सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुकी हैं।