फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ba results

बीए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, बीएससी का फंसा

Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
ba results
इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। बीए प्रवेश परीक्षा में रूपेश तिवारी ने टॉप किया है। हालांकि, योजना  थी कि पहले बीएससी प्रवेश का परिणाम घोषित किया जाएगा, लेकिन बीएसएसी गृह विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की ओर से दो विकल्प अपना लिए जाने से दिक्कत हो गई और रिजल्ट फंस गया। इसमें संशोधन किया जा रहा है। शनिवार को बीएससी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो सकता है।
विज्ञापन


बीए प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 211.05 अंकों के साथ रूपेश तिवारी ने टॉप किया है, जबकि 205.50 अकों के साथ गौरव दूसरे और 200.45 अंकों के साथ मोनिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, मोनिका ने बालिका वर्ग में टॉप किया है। वहीं, ओबीससी वर्ग में शशिकांत यादव (195.50), एससी वर्ग में अमित कुमार (185.30) और एसटी वर्ग में लखी मुर्मू (157) पहले स्थान पर रहे। इविवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बीए की तकरीबन 15 हजार सीटों के लिए 23203 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 21322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी सीटों के मुकाबले क्वालीफाई करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या कम है। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था। इस बार कटऑफ लागू होने से दिक्कत और बढ़ गई। ऐसे में सभी सीटें भर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन


उधर, बीएससी प्रवेश परीक्षा के परिणाम में नया पेच फंस गया है। दरअसल, अब तक नियम था कि बीएससी होमसाइंस की परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते थे, जिनके पास जीव विज्ञान विषय है। गणित विषय के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते थे। इस बार नियमों में संशोधन हुआ और जीव विज्ञान के साथ गणित विषय वाले अभ्यर्थियों को भी मौका दे दिया गया। आवेदन के दौरान स्पष्ट कर दिया गया था कि अभ्यर्थी इनमें से कोई एक विकल्प ही चुनेंगे, लेकिन तकरीबन सात सौ परीक्षार्थियों ने दो विकल्पों में परीक्षा दे दी और उनके प्राप्तांक कुल अंक से भी अधिक हो गए। परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि इसमें सुधार किया जा रहा है। पूरी कोशिश होगी कि शनिवार को बीएससी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमवार चेयरमैन नियुक्त
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमवार चैयरमैन की नियुक्ति कर दी गई है। प्रो. ऋषिकांत पांडेय को बीए का चेयरमैन एवं डॉ. संजय श्रीवास्तव को बीए का को-चेयरमैन, डॉ. राजीव सिंह को बीएससी का चेयरमैन, डॉ. आरके सिंह को बीकॉम का चेयरमैन और डॉ. हरिवंश सिंह को बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed