फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BA Merit falls in AU, new cut off released.

बीए में प्रवेश की मेरिट गिरी, नया कटऑफ जारी

Sat, 06 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
BA Merit falls in AU, new cut off released.
BA Merit falls in AU, new cut off released. - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए में प्रवेश के लिए मेरिट गिर गई है और इविवि प्रशासन की ओर से नया कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को एलएलबी में 67 और बीएससी में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के 41 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए। शनिवार को एलएलबी और बीएससी गणित में प्रवेश लिए जाएंगे। एलएलबी में दाखिला लेने वाले 67 अभ्यर्थियों में 56 अभ्यर्थी अनारक्षित और 11 अभ्यर्थी एसटी वर्ग के हैं। वहीं, बीएससी जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस वर्ग के 13 और बीएससी गणित में ईडब्ल्यूएस वर्ग के 28 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए।
विज्ञापन

इविवि में स्नातक प्रवेश
- बीएससी गणित में छह जुलाई को 160 या अधिक अंक अनारक्षित, 150 या अधिक ओबीसी, 117 या अधिक एससी वर्ग
- एलएलबी में छह जुलाई को 166 या अधिक अंक ओबीसी, 156.40 या अधिक एससी, 120 या अधिक अंक एसटी वर्ग
- बीए में नौ जुलाई को कर्मचारी/अधिकारी आश्रित कोटा के तहत सर्टिफिकेट जमा करने वाले सभी अभ्यर्थी
- बीए में 10 जुलाई को 163 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 141 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग, सभी अभ्यर्थी अरबी-फारसी कोटा
- बीए में 11 जुलाई को 151 या अधिक अंक ओबीसी, 130 या अधिक अंक एससी वर्ग
इविवि में परास्नातक प्रवेश
- संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग में एमए/एमपीए प्रवेश 2019-20 की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जुलाई को संगीत विभाग में सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक
- समाजशास्त्र में आठ जुलाई को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक 140 या अधिक अंक अनारक्षित, 112 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कर्मचारी/आश्रित वर्ग
- कंप्यूटर साइंस में नौ जुलाई को सुबह 10.30 बजे 138 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमसीए में नौ जुलाई को सुबह 11.30 बजे 130 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- मानव विज्ञान में परास्नातक प्रवेश सत्र 2019-20 के सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 12 जुलाई को सुबह 11.30 बजे समस्त प्रमाणपत्र, उसकी छाया प्रति एवं पासपोर्ट आकार की दो फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हों
विज्ञापन

- गणित में 10 जुलाई को सुबह 10 बजे 125 या अधिक अंक सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमकॉम में 10 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 144 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 62.9 या अधिक अंक एसटी वर्ग
- एमकॉम में 11 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 124 या अधिक अंक ओबीसी, 104 या अधिक अंक एससी, 62.9 या अधिक अंक एसटी वर्ग
कॉलेजों में प्रवेश
---------------
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 180 या अधिक अंक सभी वर्ग के छात्र, बीएससी में 160 या अधिक अंक सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं, बीए में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग के छात्र आठ जुलाई को सुबह नौ से 11 के बीच कीडगंज परिसर में रिपोर्ट करें
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीकॉम में 180 या अधिक अंक सभी वर्ग की छात्राएं, बीए में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग की छात्राएं आठ जुलाई को सुबह नौ से 11 बजे के बीच जीरोरोड स्थित परिसर में रिपोर्ट करें
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजीएटी-2019 प्रवेश परीक्षा (एमएससी प्रथम वर्ष) में शामिल छात्राएं कॉलेज के प्रवेश काउंटर से प्रवेश फॉर्म प्राप्त करें।
- एमए प्रथम वर्ष का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। पीजीएटी-2019 प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राए कॉलेज में संपर्क करें
- बीकॉम प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट कॉलेज ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। चयनित अभ्यर्थी 11 जुलाई को दोपहर एक बजे तक अपना प्रवेश करा लें
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय सत्र 2019-20 की बीएड प्रवेश परीक्षा की सफल महिला अभ्यर्थी कॉलेज के काउंटर पर छह जुलाई से काउंसलिंग फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक फॉर्म प्राप्त एवं जमा किए जाएंगे
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में छह जुलाई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक 115 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में छह जुलाई को 139 या अधिक अनारक्षित वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में छह जुलाई को 129 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में छह जुलाई को सुबह 10 बजे 150 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में आठ जुलाई को सुबह 11 बजे तक 155 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएसी बायो एवं मैथ्स में आठ जुलाई को सुबह 11 बजे 135 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए में आठ जुलाई को सुबह नौ से 12 बजे तक 130 या अधिक अंक सभी छात्राएं एवं सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, नौ जुलाई को 110 या अधिक अंक सभी छात्राएं एवं सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीकॉम में आठ जलाई को सुबह नौ से 12 बजे तक 140 या अधिक अंक सभी छात्राएं एवं सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, नौ जुलाई को 50 या अधिक अंक एससी वर्ग
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए/बीकॉम में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी कॉलेज के नोटिस बोर्ड या वेबसाइट ‘www.hgdc-alld.org’ पर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया नौ से 17 जुलाई तक सुबह दस बजे से होगी।
कैंपस
-----
- इविवि में बीएससी द्वितीय वर्ष 2019-20 (गणित एवं जीव विज्ञान संवर्ग) की कक्षाएं 15 जुलाई एवं बीएससी तृतीय वर्ष की कक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी।
- इविवि में बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शुल्क जमा करके कार्यालय डीन विज्ञान संकाय से विषय निर्धारण का फॉर्म प्राप्त करें और उसे पूर्ण रूप से भरकर बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मार्कशीट एवं फीस रसीद की मूल एवं फोटो कॉपी के साथ 16 जुलाई तक जमा करें।

- कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में एमएससी कृषि, बीएससी (जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी एवं बीकॉम के फॉर्म लेने और जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed